असम में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला

असम के उत्तरी लखीमपुर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हमला हुआ है।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस के वाहनों पर लक्षित हमला हुआ है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के सातवें दिन की शुरुआत एक बार फिर हो चुकी है. शनिवार को अपनी यात्रा के सातवें दिन राहुल गांधी असम के लखीमपुर स्थित पदुमनी आई थान पहुंचे।हालांकि इस बीच बड़ी खबर सामने आई है जहां असम में ही न्याय यात्रा को टारगेट करके नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

दरअसल, असम के उत्तरी लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला हुआ है।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस के वाहनों पर लक्षित हमला हुआ है. कांग्रेस ने कहा है कि शुक्रवार रात, युवा कांग्रेस से जुड़े वाहनों में तोड़फोड़ के लिए भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) जिम्मेदार है.इतना ही नहीं बल्कि यात्रा से पहले लखीमपुर में राहुल गांधी के कटआउट और बैनर को भी नुकसान पहुंचाया गया। बता दें कांग्रेस ने असम में यात्रा को टारगेट किए जाने का वीडियो भी साझा किया है जिसमें कुछ नकाबपोश हाथ में डंडे लिए है श्री राम के नारे लगाते हुए पोस्टर्स को फार काट रहे है और साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के गाडियों का काफिला जब वहां से गुजरता है तो वह उस पर डंडे से हमला करने लगते है।बता दे, पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और भाजपा से जुड़े उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग करने की योजना बना रही है।

https://youtu.be/lb4kLggda9M

बताते चलें कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमले के आरोप कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर ट्वीट कर लगाए हैं। जहां जयराम रमेश ने लिखा कि,” असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर भाजपा के गुंडों ने अचानक हमला कर दिया। बीजेपी के गुंडों ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बैनर-पोस्टर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।ये कायराना और शर्मनाक हरकत दिखाती है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रहे प्यार और जनसमर्थन से BJP सरकार घबरा गई है, डर गई है। लेकिन.. मोदी सरकार और उसके इशारों पर चलने वाले असम के CM ये अच्छी तरह समझ लें – वाले असम के CM ये अच्छी तरह समझ लें- यह भारत की यात्रा है, अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को कोई शक्ति नहीं रोक सकती। यात्रा जारी रहेगी.. न्याय का हक, मिलने तक।”

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button