गोवा में खौफनाक डबल मर्डर: रूसी टूरिस्ट ने लिव – इन पार्टनर का गला काटा, दोस्त की भी बेरहमी से हत्या

गोवा में रूसी टूरिस्ट द्वारा लिव - इन पार्टनर और उसकी दोस्त की खौफनाक हत्या। हाथ बांधकर गला काटने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।

Goa Double Murder Case: गोवा (Goa) के पर्यटन स्वर्ग की छवि को झकझोर देने वाला एक खौफनाक डबल मर्डर केस सामने आया है। यहां एक रूसी टूरिस्ट ने अपनी लिव-इन पार्टनर की नृशंस हत्या करने के बाद उसकी दोस्त को भी मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को, बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है। गोवा पुलिस ने इस मामले में 37 वर्षीय रूसी नागरिक अलेक्सी लियोनोव (Aleksei Leonov) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एलेना कास्थानोवा (37) और एलेना वनीवा (37) नाम की दो रूसी महिलाओं की बेरहमी से हत्या की।

किराए के कमरे में मिला पहला शव

पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी को अरम्बोल इलाके में एक किराए के मकान में रह रही एलेना कास्थानोवा की लाश उसके मकान मालिक उत्तम नाइक ने देखी। शव की हालत बेहद डरावनी थी। महिला के हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे और गला धारदार हथियार से काटा गया था। मकान मालिक ने तुरंत गोवा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतका अपने कथित पार्टनर अलेक्सी लियोनोव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

Goa Double Murder Case
Goa Double Murder Case

पूछताछ में खुलासा: दूसरा मर्डर भी किया

16 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने अलेक्सी लियोनोव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मामला और भी सनसनीखेज हो गया, जब आरोपी ने दूसरी हत्या करने की बात भी कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, अलेक्सी ने बताया कि उसने एलेना कास्थानोवा की दोस्त एलेना वनीवा की भी हत्या की है। आरोपी खुद पुलिस को उस स्थान पर ले गया, जहां दूसरी महिला की लाश छिपाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया।

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?

पुलिस जांच में सामने आया है कि अलेक्सी ने पहले एलेना कास्थानोवा के हाथ-पैर बांध दिए और उसे उसी कमरे में बंद करने की कोशिश की। जब एलेना ने भागने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और गला काटकर उसकी हत्या कर दी। दूसरी महिला की हत्या कैसे की गई, इस पर पुलिस अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर रही है, क्योंकि जांच शुरुआती चरण में है।

हत्या की वजह अब भी रहस्य

फिलहाल दोनों हत्याओं के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी और मृतक महिलाओं के आपसी संबंधों, मानसिक स्थिति और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मर्डर वेपन की भी तलाश कर रही है, जिससे हत्या की पुष्टि की जा सके।

इसे भी पढें: मौनी अमावस्या पर संगम में टकराव: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से किया इनकार, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

किन धाराओं में मामला दर्ज?

गोवा पुलिस ने अलेक्सी लियोनोव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की

  • धारा 103 (हत्या)
  • धारा 126(2) (गलत तरीके से रोकना)

के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मृतका एलेना कास्थानोवा 2024 से गोवा में रह रही थी, जबकि आरोपी भी टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।

Related Articles

Back to top button