Hinauti Gaudham: मनगवां में 50 हजार बेसहारा गौवंशों के संवर्धन हेतु बना रहा 1300 एकड़ का विशाल गौधाम — उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने किया दो गौशालाओं का लोकार्पण

मनगवां के हिनौती गौधाम (Hinauti Gaudham) में 50 हजार बेसहारा गौवंशों के संवर्धन हेतु 1300 एकड़ में बन रहे प्रकल्प में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने दो गौशालाओं का लोकार्पण किया

मनगवां के हिनौती गौधाम (Hinauti Gaudham) में 50 हजार बेसहारा गौवंशों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से 1300 एकड़ में बन रहा विशाल गौसंवर्धन वन विहार गौधाम प्रदेश भर में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। शनिवार को इस निर्माणाधीन प्रकल्प में गौमाताओं के लिए तैयार किए गए ‘गोपाला’ एवं ‘कामधेनु’ नामक दो आधुनिक गौशाला शेड का लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला द्वारा किया गया।

“देश में अद्वितीय और राष्ट्रीय स्तर का धाम बनेगा हिनौती गौधाम”
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला (Dy cm Rajendra Shukla) ने कहा कि 1300 एकड़ में बन रहा यह गौसंवर्धन धाम राष्ट्रीय स्तर का ऐतिहासिक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि गौमाताओं के आशीर्वाद से बंजर धरती हरी-भरी होगी और मानवता का कल्याण होगा।

पूजा करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

“यह भी पढ़ें:”Rewa Kisan Payment Scam: रीवा में किसानों के 1.27 करोड़ के भुगतान घोटाले का मुद्दा विधानसभा में गूंजा; कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

हिनौती गौधाम हिनौती गौधाम (Hinauti Gaudham) का नामकरण-“स्वर्गीय भैयालाल शुक्ला गौसंवर्धन वन विहार गौधाम”
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय युवा विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भावनाओं के अनुरूप प्रकल्प का नाम “स्वर्गीय भैयालाल शुक्ला गौसंवर्धन वन विहार गौधाम” रखने का प्रस्ताव रखा।
इस प्रस्ताव का उपस्थित ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से समर्थन किया।
स्वर्गीय भैयालाल शुक्ला की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

चुनावी वादे को मिला समाधान- बेसहारा पशुओं की समस्या का अंत
विधायक नरेन्द्र प्रजापति (MLA Narendra Prajapati) ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों ने चुनाव के दौरान बेसहारा पशुओं से खेती को होने वाले नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
उन्होंने कहा कि- उपमुख्यमंत्री जी की निरंतर मॉनिटरिंग और विकास के प्रति समर्पित सोच के कारण आज 50 हजार गौवंशों का यह विशाल प्रकल्प साकार रूप ले पा रहा है।”

आने वाले समय में बनेगा रोजगार का बड़ा केंद्र
प्रकल्प में केवल गौसंवर्धन ही नहीं बल्कि गौमूत्र प्रसंस्करण, गोबर गैस प्लांट, जैविक खाद उत्पादन जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य स्थापित किए जाएंगे।
इनसे बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में शामिल रहे अनेक जनप्रतिनिधि एवं गौसेवक
इस भव्य कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे- श्यामलाल द्विवेदी, पूर्व विधायक त्यौंथर
विकास तिवारी, अध्यक्ष जनपद पंचायत गंगेव
राजेश पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष गौसंवर्धन बोर्ड
लवकुश गुप्ता, विधानसभा संयोजक (विशेष गहन पुनरीक्षण)
विष्णु देव कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग मोर्चा)
अरुणेन्द्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनगवां
मुकेश पटेल, मंडल अध्यक्ष सूरा
सुनील पांडेय, मंडल अध्यक्ष लालगांव
केडी शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य
वरिष्ठ भाजपा नेता राजगोपाल चारी
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित गौसेवकों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

Related Articles

Back to top button