अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ राहुल से लिपट पड़ी लड़की फिर जो हुआ

राहुल गांधी जब अपने टीम के साथ अपनी बस में बैठे थे तभी एक युवक और दो महिलाएं राहुल गांधी के पास चले आए।उन्होंने आते ही राहुल गांधी से हाथ मिलाया और उन्हें शुभकामनाएं और बधाईयां भी दी। उन्हीं में से एक महिला राहुल गांधी के बगल वाली सीट पर बैठ गई और राहुल के साथ सेल्फी लेने लगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जातीय हिंसा प्रभावित राज्य में शांति और सद्भाव लाने की प्रतिबद्धता के साथ मणिपुर के थौंबल जिले से अपने दूसरे बड़े पैमाने के आउटरीच कार्यक्रम, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की और यह यात्रा आज तीसरे दिन नागालैंड पहुंच चुकी है।वहीं नागालैंड पहुंचते ही राहुल गांधी पर स्थानीय लोगों ने खुब प्यार लुटाया और इसी कड़ी में एक महिला के साथ राहुल गांधी के मुलाकात की विडियोज खूब सुर्खियां बटोर रही है।

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी जब अपने टीम के साथ अपनी बस में बैठे थे तभी एक युवक और दो महिलाएं राहुल गांधी के पास चले आए।उन्होंने आते ही राहुल गांधी से हाथ मिलाया और उन्हें शुभकामनाएं और बधाईयां भी दी। उन्हीं में से एक महिला राहुल गांधी के बगल वाली सीट पर बैठ गई और राहुल के साथ सेल्फी लेने लगी।महिलाओं ने बताया कि हम यहां दार्जिलिंग से आपसे मिलने आए है। हम कांग्रेस पार्टी से नहीं है फिर भी हम आपका समर्थन करते है।राहुल गांधी से मिलने और उनसे बात करने के बाद तो जैसे महिला कि खुशी का ठिकाना ना था। राहुल गांधी ने भी फिर बड़े ही सहजता से महिला के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाया।बता दें इस दौरान महिलाएं और युवक भारत जोड़ो यात्रा के टीशर्ट पहने हुए थे और हाथ में राहुल गांधी के लिए पोस्टर भी लिए हुए थे। बताते चलें राहुल गांधी से स्थानीय लोगों की मुलाकात की तमाम तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है और हर किसी का प्यार बटोर रही है।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button