राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के 8 दिन पहले ही वायरल हुआ इंदिरा गाँधी का वीडियो

22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। ये दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं।अब इसी सहारे हिंदुत्व के लहर पर सवार होकर बीजेपी इसे मिशन 24 से जोड़कर इस मुद्दे को खूब भुनाने पर तुली है हालांकि वो इसमें सफल होती हुई नहीं दिख रही क्योंकि इस समारोह से पहले ही इंदिरा गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साक्षी नामक एक यूजर ने इंदिरा गांधी का वह वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कहाँ थे कहाँ आ गये ! फर्क प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री का ! एकता और त्याग !बता दे भाषण में इंदिरा गांधी ने कहा कि हम सब भारतीय नागरिक है और हम सभी को कभी ना वो काम करना है कभी ना वो शब्द बोलना है ना कभी वो विचार भी करना है जिससे भारत माता का सर झुक सकता है।हमारे ऊपर एक ज़बरदस्त ज़िम्मेदारी है, अपने लिए नहीं आते हुए लोगों के लिए। भारत कोई पांच साल, दस साल या सौ साल जीने का देश नहीं है। हजारों साल जीवित रहा है और हजारों साल और इसको जीवित रहना है।इसके लिए अगर आज हमको त्याग भी करना है उस भविष्य के लिए उस सेवा के लिए तो मै तैयार हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम और आप , कुछ भी हमारी विचारधारा हो या राजनीतिक मतभेद हो या दूसरे मतभेद हो हम एक होकर भारत के सैनिक बनेंगे।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button