Rewa:रीवा कलेक्टर ने किया ऐलान,इस दिन होगा सरपंच पद के लिए उपचुनाव
मूलभूत समस्याओं के निवारण के लिए एक बार फिर सरपंच पद के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है जहा मध्यप्रदेश के रीवा(Rewa) जिले के जनपद पंचायत त्यौंथर के ग्राम पंचायत अतरैला वार्ड 11 में सरपंच पद के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है

मूलभूत समस्याओं के निवारण के लिए एक बार फिर सरपंच पद के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है जहा मध्यप्रदेश के रीवा(Rewa) जिले के जनपद पंचायत त्यौंथर के ग्राम पंचायत अतरैला वार्ड 11 में सरपंच पद के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है सुनिश्चित तारीख के अनुसार 15 अटूबर को ,तीन मतदान केंद्रों में सरपंच पद के लिए, मतदान कराया जाएगा वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि उपचुनाव के अनुक्रम में अपना नाम वापस लेने की तारीख को भी सुनिश्चित कर दिया गया है उपचुनाव के अनुक्रम में नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी इसके बाद कोई भी व्यक्ति अपना नाम वापिस नहीं ले सकता फिर चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा
आप सब भी हमारे यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख सकते है कि उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने क्या कुछ कहा-
पहले ही दो अन्य वार्डो के लिए हो चुके है उपचुनाव
जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि इसके पहले , अन्य ग्राम पंचायतों रीवा(Rewa) और सिरमौर के कुल दो वार्डो में पार्षद और एक जनपद सदस्य के लिए उपचुनाव हो चुके है वही अब अतरैला वार्ड 11 के लिए उपचुनाव तीन मतदान केंद्रों में उपचुनाव के मतदान के लिए नाम देने की तारीख 15 अक्टूबर को घोषित कर दी गई है
मतदान के 48 घंटे पहले शराब प्रतिबंधित है
आपको बता दे कि वोटिंग के 48 घंटे पहले क्षेत्र में शराब बेचना प्रतिबंधित रहेगा जिसके लिए आबकारी विभाग और पुलिस निगरानी रखेगी जिससे चुनाव में पार्टी किसी भी प्रकार का प्रलोभन देकर लोगों को गुमराह न करे और बिना किसी प्रलोभन में लोग पड़े निष्पक्ष और सही उम्मीदवार का चयन करे वहीं चुनाव व्यवस्थित तरीके से पूर्ण हो।



