Rewa में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (Gita Jayanti) का भव्य आयोजन: 5100 लोगों का सामूहिक गीता पाठ कल
Rewa में गीता जयंती (Gita Jayanti) गीता पर 1 दिसंबर को एनसीसी ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित होगा। लगभग 5100 श्रद्धालु अध्याय 15 का सामूहिक गीता पाठ करेंगे। कृष्ण थीम पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी मुख्य आकर्षण होगी।

गीता जयंती (Gita Jayanti) के अवसर पर जिला प्रशासन रीवा, नगर निगम रीवा और विश्व गीता प्रतिष्ठानाम् के संयुक्त तत्वावधान में 1 दिसंबर को एनसीसी ग्राउंड रीवा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा।
5100 लोगों का सामूहिक गीता पाठ बनेगा मुख्य आकर्षण
महोत्सव के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 15 का सस्वर पाठ किया जाएगा। इस सामूहिक पाठ में लगभग 5100 गीता प्रेमी एक साथ मंत्रोच्चार करेंगे। यह आयोजन पूरे संभाग के लिए ऐतिहासिक और दिव्य क्षण बनने वाला है।
विशेष थीम पर प्रदर्शनी भी होगी आयोजित
कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष विषयगत प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें ‘माधव दर्शन’ एवं ‘गो और गोपाल’ थीम पर आधारित लघु चित्र शैलियों में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूप प्रदर्शित किए जाएंगे।
भारतीय पारंपरिक चित्रकला शैलियों में तैयार श्रीकृष्ण की विविध छवियां प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण होंगी।
अध्यात्म, संस्कृति और ज्ञान का संगम होगा महोत्सव
प्रशासन द्वारा बताया गया है कि यह महोत्सव अध्यात्म, संस्कृति और ज्ञान का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। रीवा के नागरिकों से विशाल स्तर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
संभाग, जिला और विकासखंड—तीनों स्तरों पर गीता पाठ
अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि
संभाग स्तर पर 5100 लोग,जिला स्तर पर 1100 लोग, विकासखंड स्तर पर 500 लोग सामूहिक गीता पाठ में शामिल होंगे।
उन्होंने सभी एसडीएम और जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में श्रीकृष्ण मंदिरों की साफ-सफाई कराएं और सामूहिक गीता पाठ के आयोजन की संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करें।
नागरिकों से सहभागिता की अपील
प्रशासन ने यह भी कहा कि जयंती (Gita Jayanti) का यह भव्य आयोजन अध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।



