RBI : SBI समेत 3 बैंकों में पैसा सबसे सुरक्षित, RBI ने वित्तीय प्रणाली के लिहाज से बताया अहम
मुंबई (महाराष्ट्र). भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत देश में 3 ऐसे बैंक हैं, जिनमें आपका पैसे सबसे सुरक्षित है। ये तीनों ऐसे बैंक हैं, जो डूब नहीं सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का कहना है कि

मुंबई (महाराष्ट्र). भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत देश में 3 ऐसे बैंक हैं, जिनमें आपका पैसे सबसे सुरक्षित है। ये तीनों ऐसे बैंक हैं, जो डूब नहीं सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का कहना है कि, SBI के अलावा HDFC बैंक और ICICI बैंक घरेलू वित्तीय प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंक बने हुए हैं। देश में वित्तीय प्रणाली के स्तर पर ये इतने बड़े बैंक हैं कि डूब नहीं सकते हैं।
SBI और HDFC बैंक हैं उच्च श्रेणी
RBI को अगस्त, 2015 से हर साल इसी महीने में वित्तीय प्रणली के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंकों के नामों की जानकारी देनी पड़ती है। केंद्रीय बैंक ने कहा, ICICI बैंक पिछले साल की तरह ही श्रेणी आधारित संरचना में बना हुआ है। वहीं, SBI और HDFC बैंक उच्च श्रेणी में चले गए हैं। नियमों के अनुसार, ऐसे संस्थानों को प्रणाली के स्तर पर, महत्व के आधार पर 4 श्रेणी में रखा जा सकता है।
बैंकों की श्रेणी में हुआ बदलाव
SBI श्रेणी 3 से श्रेणी 4 में और HDFC बैंक श्रेणी 1 से श्रेणी 2 में स्थानांतरित हो गया है। घरेलू स्तर पर व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंक (D-SBI) को लेकर 1 अप्रैल, 2025 से SBI के लिए अधिभार 0.8 फीसदी होगा। वहीं, HDFC बैंक के लिए 0.4 फीसदी होगा।




