असम में Rahul Gandhi को मंदिर जाने से रोका,राहुल ने मोदी पर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पर जाने के लिए पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई.जिसके बाद राहुल गांधी गुस्से में तिलमिला उठे और उन्होने पीएम मोदी पर करारा हमला बोला।

आज बेहद खास दिन है। अयोध्या के राम मंदिर में आज राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैं वही इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पर जाने के लिए पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई.जिसके बाद राहुल गांधी(rahul gandhi) गुस्से में तिलमिला उठे और उन्होने पीएम मोदी पर करारा हमला बोला।
असम में राहुल गाँधी को मंदिर में प्रवेश से रोका…राहुल ने उधेड़ी हेमंता की बखिया! https://t.co/ZL3tPvJxh6
— neeraj tiwari (@neeraj693) January 22, 2024
दरअसल, मंदिर के बाहर खड़े राहुल गांधी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, “मेरी क्या गलती है मुझे मंदिर में प्रवेश क्यों नहीं करने दिया जा रहा।”बता दें वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं, ‘मामला क्या है भाई? क्या मैं जाकर बैरिकेड्स देख सकता हूं? मेरी आखिर क्या गलती है जो मुझे मंदिर में प्रवेश नहीं जाने दिया जा रहा है?’ दोपहर 3 बजे के बाद ही असम के बताद्रवा थान में प्रवेश की अनुमति दिए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, “आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकता है…”मेरी क्या गलती है? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमें वहां से आमंत्रित करके बुलाया गया और अब कहा जा रहा है कि आप मंदिर के अंदर नहीं जा सकते. मैं कारण पूछ रहा हूं कि मैं क्यों नहीं जा सकता?
असम में राहुल गाँधी को मंदिर जाने से रोका… https://t.co/pSsn8gKWoY
— neeraj tiwari (@neeraj693) January 22, 2024
बताते चलें राहुल गांधी ने आगे कहा कि, “हम जबरदस्ती कुछ नहीं करने जा रहे हैं. हमें अपनी यात्रा को सुचारू रूप से जारी रखना है, हम उनसे पूछ रहे हैं कि इसका कारण क्या हो सकता है? हम किसी को परेशान तो नहीं करने जा रहे हैं. हमें वहां पहले से आमंत्रित किया गया है.”



