61 हजार युवाओं को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: रोजगार मेले में मिले नियुक्ति पत्र, PM बोले – Nation Building का इनविटेशन लेटर

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें रोजगार मेले में 61,000 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। जानिए पीएम का पूरा भाषण और इसका महत्व।

PM Modi Employment Fair 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश के युवाओं को एक बार फिर बड़ा संदेश देते हुए 18वें रोजगार मेले के तहत 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश के निर्माण में भागीदारी का निमंत्रण है। उन्होंने इसे “Nation Building का Invitation Letter” करार दिया।

“नियुक्ति पत्र नहीं, विकसित भारत के निर्माण का संकल्प”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज के इस महत्वपूर्ण दिन देश के 61 हजार से अधिक नौजवान अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। आज आपको सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, जो विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत युवाओं के जीवन में नई खुशियां लेकर आई है। बसंत पंचमी के ठीक बाद आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं के जीवन में भी नई बसंत का प्रतीक है। पीएम मोदी ने यह भी जोड़ा कि यह समय युवाओं को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने दायित्वों से जोड़ता है, क्योंकि देश इस समय गणतंत्र पर्व के उत्साह में है।

PM Modi Employment Fair 2026
PM Modi Employment Fair 2026

“तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी में खुद को अपग्रेड करना जरूरी”

प्रधानमंत्री ने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के तेज बदलाव के दौर में स्किल अपग्रेडेशन बेहद जरूरी है। उन्होंने iGOT (Integrated Government Online Training) प्लेटफॉर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि- “मुझे खुशी है कि करीब डेढ़ करोड़ सरकारी कर्मचारी iGOT प्लेटफॉर्म से जुड़कर खुद को नए सिरे से ट्रेन कर रहे हैं।” उन्होंने “नागरिक देवो भवः” को सरकारी कर्मचारियों का मंत्र बताते हुए कहा कि सेवा भावना ही सुशासन की नींव है। डिजिटल स्किल्स, नई तकनीक और इनोवेशन को अपनाकर ही भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे रह सकता है।

“महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और रिफॉर्म एक्सप्रेस”

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, जिसका उद्देश्य जीवन और कारोबार दोनों को आसान बनाना है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि-

  • इस रोजगार मेले में 8,000 से अधिक बेटियों को नियुक्ति पत्र मिले।
  • पिछले 11 वर्षों में वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी लगभग दोगुनी हुई है। 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार विभिन्न देशों के साथ ट्रेड और मोबिलिटी एग्रीमेंट कर रही है, जिससे युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं। डिजिटल मीडिया, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और क्रिएटर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से ग्लोबल हब बनता जा रहा है।

इसे भी पढें: रायबरेली में राहुल गांधी को मिला बड़ा ही अनमोल तोहफा

रोजगार मेला: युवाओं के लिए अवसरों का नया अध्याय

पीएम मोदी रोजगार मेला 2026 केवल एक भर्ती अभियान नहीं, बल्कि सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें युवा शक्ति को देश के विकास का केंद्र बनाया गया है। सरकारी नौकरियों के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल ट्रेनिंग और महिला सशक्तिकरण पर दिया जा रहा जोर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

Related Articles

Back to top button