फिर पलट गए पलटूराम Nitish Kumar ने सौंपा इस्तीफा
सूत्रों की मानें तो आज ही वह भाजपा के साथ गठबंधन में नई सरकार बनाएंगे और 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश के इस्तीफा सौंपने से पहले सीएम आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी विधायकों को एनडीए में वापसी के बारे में सूचित किया गया.

नीतीश कुमार(Nitish Kumar)ने आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वह आज सुबह सुबह ही राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया. सूत्रों की मानें तो आज ही वह भाजपा के साथ गठबंधन में नई सरकार बनाएंगे और 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश के इस्तीफा सौंपने से पहले सीएम आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी विधायकों को एनडीए में वापसी के बारे में सूचित किया गया.
राजभवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं. आज शाम को ही जदयू- बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक सीएम आवास में जदयू विधायकों की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने एक बड़े बीजेपी नेता से फोन पर बात की. उसके बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा. उनकी किस बीजेपी नेता से बात हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका. इधर, बीजेपी ने अपने बिहार प्रभारी विनोद तावड की मौजूदगी में पटना दफ्तर में विधायक दल की बैठक बुलाई और समर्थन पत्र पर सभी विधायकों ने हस्ताक्षर किए।


