JNVST Selection Test 2026: कक्षा 9 और 11 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

JNVST Selection Test 2026 के लिए Navodaya Vidyalaya Samiti ने कक्षा 9 और 11 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया, जरूरी निर्देश और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी।

JNVST Selection Test 2026 Admit Card: Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) 2026 के तहत कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली Lateral Entry Selection Test (LEST) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JNVST Selection Test 2026 Admit Card
JNVST Selection Test 2026 Admit Card

यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज़ है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसे भी पढें: AIBE 20 Result 2025 Declared: 69.21% उम्मीदवार हुए पास, ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

किन कक्षाओं के लिए जारी हुआ JNVST 2026 एडमिट कार्ड?

Navodaya Vidyalaya Samiti द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह एडमिट कार्ड कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली Lateral Entry Selection Test (LEST) 2026 के लिए जारी किया गया है।

  • कक्षा 9 में प्रवेश: सीमित सीटों पर
  • कक्षा 11 में प्रवेश: Stream-wise (Science, Commerce, Arts)

हालांकि, पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड बाद की तिथि में जारी किए जाएंगे, इसकी जानकारी NVS ने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

JNVST Class 9, 11 Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। 
  2. होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
    • “Click here to download Class 9 LEST 2026”
    • या “Click here to download Class 11 LEST 2026”
  3. नया पेज खुलने के बाद Download Admit Card पर क्लिक करें। 
  4. अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें। 
  5. स्क्रीन पर दिखाया गया सुरक्षा प्रश्न (Captcha) भरें। 
  6. Sign In बटन पर क्लिक करें। 
  7. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें। 
JNVST Selection Test 2026 Admit Card
JNVST Selection Test 2026 Admit Card

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी और जरूरी निर्देश

JNVST Admit Card 2026 में निम्नलिखित जानकारियां दी होती हैं:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • छात्र की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

इसे भी पढें: Parasakthi France Premiere Cancelled: Overseas Market में Jana Nayagan का दबदबा

 परीक्षा से पहले ध्यान रखने योग्य बातें:

  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card/School ID) जरूर ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन या कैलकुलेटर की अनुमति नहीं है।
  • किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत NVS से संपर्क करें। 

JNVST Selection Test 2026 क्यों है खास?

Jawahar Navodaya Vidyalaya देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी आवासीय विद्यालयों में से एक है, जहां छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। JNVST के माध्यम से कक्षा 9 और 11 में प्रवेश पाना छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर होता है।

Related Articles

Back to top button