भारत ने दूसरे T20I में श्रीलंका को बुरी तरह हराया, शेफाली वर्मा की तूफानी पारी से 2-0 की बढ़त
भारत ने दूसरे महिला T20I में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा की 69 रन की नाबाद पारी से भारत ने सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बनाई।
India vs Sri Lanka 2nd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाते हुए श्रीलंका (Sri Lanka) को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में महज़ 11.5 ओवर में सात विकेट से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज़ में 2-0 की मज़बूत बढ़त बना ली है। इस मुकाबले की सबसे बड़ी स्टार रहीं शेफाली वर्मा, जिन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में नाबाद 69 रन ठोककर मैच को एकतरफा बना दिया।
इसे भी पढें: केरल में SIR के बाद 24 लाख से अधिक मतदाता ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर, सियासी बहस तेज
भारतीय गेंदबाज़ों का दमदार प्रदर्शन, श्रीलंका 128/9 पर सिमटा
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही श्रीलंका पर दबाव बना दिया। क्रांति गौड़ (Kranti Gaur) ने पहले ही ओवर में विश्मी गुनारथ्ने (Vishmi Gunarathne) को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।
श्रीलंका की कप्तान चमरी अथापथ्थु (Chamari Athapaththu) ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाते हुए 31 रन बनाए, लेकिन स्नेह राणा (Sneha Rana) ने उन्हें आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। स्नेह राणा (Sneha Rana) ने 3 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 1 विकेट लिया और मैच की दिशा पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दी।
मध्यक्रम में श्रीलंका की बल्लेबाज़ी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 128/9 रन ही बना सकी।
इसे भी पढें: Sashastra Seema Bal (SSB): भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा का प्रहरी
शेफाली वर्मा (Shafali Verma का तूफान, 34 गेंदों में नाबाद 69 रन
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे। हालांकि मंधाना 14 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद शेफाली ने मैच पर पूरी तरह कब्ज़ा जमा लिया।

इसे भी पढें: Kerala SIR Draft Electoral Roll: ऐसे करें वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक
शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ज्यादा रहा। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (26 रन) के साथ मिलकर 28 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की, जिससे श्रीलंका की गेंदबाज़ी पूरी तरह बेबस नज़र आई।
भारत की आसान जीत, सीरीज़ में 2-0 की बढ़त
हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) 10 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह भारत की मुट्ठी में आ चुका था। भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 11.5 ओवर में 129/3 रन बनाकर हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने साफ कर दिया है कि वह इस सीरीज़ में पूरी तरह हावी है। शेफाली वर्मा (Shafali Verma) का फॉर्म भारत के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है, वहीं गेंदबाज़ी यूनिट भी बेहतरीन लय में दिख रही है।
इसे भी पढें: David Neres के शानदार ब्रेसे से Napoli ने Bologna को हराकर Supercoppa Italiana 2025 का खिताब जीता
Vihantv.com: Click Here



