OSSSC Recruitment 2025: RI, ARI, Amin, JA, ICDS Supervisor समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
OSSSC Recruitment 2025 Notification जारी। RI, ARI, Amin, JA, ICDS Supervisor समेत कई पदों पर भर्ती। ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से osssc.gov.in पर करें।
OSSSC Recruitment 2025: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।

आयोग ने Revenue Inspector (RI), Assistant Revenue Inspector (ARI), Amin, Junior Assistant (JA), ICDS Supervisor, Village Agricultural Worker (VAW) और Statistical Field Surveyor (SFS) जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती विभिन्न सरकारी विभागों में की जाएगी।
इसे भी पढें: IndiGo संकट के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, भारत को मिलेंगी दो नई एयरलाइंस – Al Hind Air और Fly Express
OSSSC Recruitment 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
OSSSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 21 जनवरी 2026 तक चलेगी।
वहीं, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती? (Post Details)
OSSSC द्वारा जिन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, वे इस प्रकार हैं:
- Revenue Inspector (RI)
- Assistant Revenue Inspector (ARI)
- Amin
- Junior Assistant (JA)
- ICDS Supervisor
- Village Agricultural Worker (VAW)
- Statistical Field Surveyor (SFS)

हालांकि, कुल पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा जल्द ही जारी की जाने वाली डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
इसे भी पढें: CAT 2025 Result Live Updates: IIM Kozhikode ने जारी किए रिजल्ट, 26 उम्मीदवारों ने हासिल किए 99.9 और 99.8 परसेंटाइल
OSSSC Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
OSSSC भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:
- सबसे पहले OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.osssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो “New User” विकल्प चुनकर User ID और Password बनाएं।
- पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म को एक बार अच्छे से जांच लें और Submit पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।
इसे भी पढें: Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Streaming: विराट कोहली और रोहित शर्मा के मैच कैसे देखें लाइव?

OSSSC भर्ती 2025 क्यों है खास?
- ओडिशा सरकार के अंतर्गत स्थायी सरकारी नौकरी
- विभिन्न विभागों में विविध पदों पर अवसर
- 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए संभावनाएं
- राज्य स्तर की प्रतिष्ठित चयन प्रक्रिया
- करियर ग्रोथ और सामाजिक प्रतिष्ठा
इसे भी पढें: “बटेंगे तो कटेंगे” पर भारी पड़े थackeray Cousins: BMC चुनाव से पहले उद्धव–राज ठाकरे की ऐतिहासिक एकजुटता



