नोयोना का खुला ऐलान – क्या तुलसी हार मान लेगी? ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में शुरू हुआ जबरदस्त मुकाबला
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: नोयोना ने तुलसी को साड़ियों के कॉम्पटीशन में दी खुली चुनौती। देव की शादी, शांतिनिकेतन और बंधेज को लेकर आने वाला है बड़ा ट्विस्ट। पूरी अपडेट पढ़ें।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: स्टार प्लस (Star Plus) का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों को हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न से चौंका रहा है। एक तरफ जहां तुलसी और मिहिर (Tulsi and Mihir) मिलकर शांतिनिकेतन को बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर नोयोना अपने इरादे साफ कर चुकी है। आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि नोयोना तुलसी को खुलेआम साड़ियों के कॉम्पटीशन से बाहर होने की चुनौती देती है।
शांतिनिकेतन बचाने की शर्त बनी देव (Dev) की शादी
अब तक के एपिसोड में दिखाया गया कि तुलसी ने बापजी से शांतिनिकेतन के लिए मोहलत मांगी है। बापजी इस शर्त पर मान जाते हैं कि देव (Dev) उनकी पोती सोनाली (Sonali) से शादी करेगा। मिहिर (Mihir) इस फैसले से बेहद खुश हो जाता है, लेकिन तुलसी हमेशा की तरह बच्चों की खुशियों को प्राथमिकता देती है। वह साफ कह देती है कि पहले देव की राय जानना जरूरी है। जब तुलसी और मिहिर देव से शादी की बात करते हैं, तो देव पूरी तरह घबरा जाता है। वह साफ इनकार कर देता है कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। मिहिर उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन तुलसी अपने उसूलों पर कायम रहती है और कहती है कि वह शांतिनिकेतन के लिए बच्चों की जिंदगी का सौदा नहीं कर सकती।

नोयोना (Noyona) ने देव के मन में भरा पैसों का लालच
यहीं से कहानी में एंट्री होती है नोयोना की चालाकी की। तुलसी जब बापजी को सच बताने जा रही होती है कि देव शादी नहीं करना चाहता, तभी नोयोना देव के दिमाग में पैसों और फायदे का बीज बो देती है। वह देव को समझाती है कि सोनाली से शादी करने से न सिर्फ उसकी जिंदगी सेट हो जाएगी, बल्कि पूरे परिवार को भी फायदा होगा। इसका असर तुरंत देखने को मिलता है। अचानक देव शादी के लिए हां कह देता है। तुलसी यह सुनकर हैरान रह जाती है। वहीं, नोयोना खुद मिहिर को जाकर बताती है कि उसने देव को कैसे शादी के लिए राजी किया। मिहिर को नोयोना का यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आता और वह उसे ताना मारता है।
साड़ियों के कॉम्पटीशन में तुलसी बनाम नोयोना
आने वाले एपिसोड में Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler के मुताबिक कहानी और भी दिलचस्प हो जाएगी। नोयोना तुलसी को सीधी चुनौती देती है और कहती है कि उसे साड़ियां बनाने वाले कॉम्पटीशन से बाहर हो जाना चाहिए क्योंकि वह उसे कभी हरा नहीं पाएगी। लेकिन तुलसी भी पीछे हटने वालों में से नहीं है। वह नोयोना को याद दिलाती है कि उसने ‘बंधेज’ की शुरुआत क्यों की थी और यह सिर्फ एक बिज़नेस नहीं, बल्कि उसकी पहचान है। तुलसी साफ शब्दों में कहती है कि अब वह नोयोना को हराकर ही दम लेगी।
इसे भी पढें: YRKKH Spoiler Alert: CCTV फुटेज ने बदल दी अरमान की किस्मत, क्या खुद को बचाएगा या सच का देगा साथ?
आगे क्या होगा?
अब सवाल यह है कि क्या तुलसी इस कॉम्पटीशन में नोयोना को मात दे पाएगी? क्या देव की शादी सच में होगी या फिर तुलसी कोई बड़ा फैसला लेगी? और क्या शांतिनिकेतन बच पाएगा? इन सभी सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड में मिलने वाले हैं, जहां इमोशन्स, साजिश और संघर्ष अपने चरम पर होंगे।



