रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्लेसमेंट: IIT हैदराबाद के छात्र को मिला 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज, संस्थान के इतिहास में सबसे बड़ा ऑफर

IIT Hyderabad के CSE छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज़ ने 2.5 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पैकेज हासिल कर इतिहास रच दिया। जानिए प्लेसमेंट, कंपनी, औसत पैकेज और पूरी सफलता की कहानी।

IIT Hyderabad Highest Package 2025: देश में जहां एक ओर जॉब मार्केट की सुस्ती को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, वहीं Indian Institute of Technology Hyderabad (IITH) के एक छात्र ने इस धारणा को तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

IIT Hyderabad Highest Package 2025
IIT Hyderabad Highest Package 2025

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) के अंतिम वर्ष के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज़ को 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है। यह न केवल वर्ष 2025 की, बल्कि IIT हैदराबाद के अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी प्लेसमेंट डील मानी जा रही है।

कौन हैं एडवर्ड नाथन वर्गीज़?

एडवर्ड नाथन वर्गीज़, 21 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र, हैदराबाद में जन्मे और पले-बढ़े हैं। उन्होंने कक्षा 7 से 12 तक की पढ़ाई बेंगलुरु से की। वर्तमान में वह IIT हैदराबाद से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में स्नातक कर रहे हैं।

एडवर्ड को यह ऐतिहासिक ऑफर नीदरलैंड्स स्थित ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म Optiver से मिला है, जहां वे Software Engineer के रूप में जुलाई 2025 से कार्यभार संभालेंगे। खास बात यह है कि यह ऑफर उन्हें दो महीने की समर इंटर्नशिप को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) में बदलने के बाद मिला।

कैसे मिला 2.5 करोड़ का पैकेज?

एडवर्ड ने बताया कि Optiver ही वह पहली और आखिरी कंपनी थी, जिसके लिए उन्होंने इंटरव्यू दिया। इंटर्नशिप के दौरान उन्हें दो हफ्ते की ट्रेनिंग और छह हफ्ते का प्रोजेक्ट दिया गया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण कंपनी ने उन्हें PPO ऑफर किया।

एडवर्ड के अनुसार, “मैं पहले साल से ही competitive programming में सक्रिय था और देश के टॉप 100 प्रोग्रामर्स में शामिल रहा। IIT का करिकुलम और प्रोफेसरों का मार्गदर्शन भी मेरी सफलता में अहम रहा।”

उनके माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं और बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश है।

IIT हैदराबाद प्लेसमेंट 2025 की बड़ी तस्वीर

साल 2025 IIT हैदराबाद के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा।

  • इस वर्ष औसत पैकेज में 75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • 2024 में औसत पैकेज ₹20.8 लाख था, जो 2025 में बढ़कर ₹36.2 लाख हो गया।
IIT Hyderabad Highest Package 2025
IIT Hyderabad Highest Package 2025
  • पहले चरण में 24 इंटरनेशनल ऑफर्स मिले।
  • अब तक 62% अंडरग्रेजुएट छात्रों को जॉब ऑफर प्राप्त हो चुका है

इसके अलावा, एक अन्य CSE छात्र को ₹1.1 करोड़ का पैकेज मिला, जिसने संस्थान की उपलब्धियों में और इजाफा किया।

पिछले 3 वर्षों के Highest Package

  • 2025-26: ₹2.5 करोड़
  • 2024-25: ₹66 लाख
  • 2023-24: ₹90 लाख

यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि IIT हैदराबाद लगातार प्लेसमेंट के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

संस्थान का फोकस क्या कहता है? 

IITH के Office of Career Services के Faculty-in-Charge डॉ. मयूर वैद्य के अनुसार,

“हमारा लक्ष्य केवल हाई पैकेज नहीं, बल्कि हर इच्छुक छात्र को अच्छा अवसर दिलाना है। हम कोर इंजीनियरिंग और PSU कंपनियों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।”

Phase-2 प्लेसमेंट में अधिकतर पोस्टग्रेजुएट छात्रों को घरेलू कंपनियों से ऑफर मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button