मनाली जाने का प्लान है? अभी रुक जाइए! 24 घंटे जाम में फंसे टूरिस्ट, बर्फबारी बनी मुसीबत

मनाली में भारी बर्फबारी और लॉन्ग वीकेंड की वजह से हालात बिगड़ गए हैं। 24 घंटे से ज्यादा ट्रैफिक जाम, सैकड़ों गाड़ियां फंसी और टूरिस्ट पैदल चलने को मजबूर। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Manali Traffic Jam News: अगर आप भी मनाली जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी रुक जाना ही समझदारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो साफ बता रहे हैं कि मनाली इस वक्त सैलानियों से नहीं, बल्कि भारी ट्रैफिक जाम से भरी हुई है
लॉन्ग वीकेंड और ताजा बर्फबारी की खबर सुनकर हजारों लोग कुल्लू-मनाली की ओर निकल पड़े, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें घंटों नहीं, बल्कि 24 घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा। 

लॉन्ग वीकेंड बना मनाली के लिए मुसीबत

दिल्ली (Delhi), गुरुग्राम, चंडीगढ़ समेत देश के कई हिस्सों से लोग सुकून और बर्फबारी का मजा लेने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पहुंचे। लेकिन जैसे ही सभी लोग एक साथ मनाली की ओर बढ़े, हालात बेकाबू हो गए। मनाली (Manali) में एंट्री से पहले ही नेशनल हाईवे पर 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों गाड़ियां सड़क पर रेंगती नजर आईं और कई टूरिस्ट घंटों तक अपनी कार से बाहर भी नहीं निकल पाए। लोग जिस शांति की तलाश में पहाड़ों की ओर गए थे, वहां उन्हें हॉर्न, ठंड और इंतजार के सिवा कुछ नहीं मिला।

Manali Traffic Jam News
Manali Traffic Jam News

दो फीट बर्फ, बंद सड़कें और ‘नो वैकेंसी’ बोर्ड

पिछले कुछ दिनों में लंबे सूखे के बाद हिमाचल के कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हुई। सड़कों पर करीब दो फीट तक बर्फ जम गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। रविवार, 25 जनवरी को कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। कई टूरिस्ट को अपनी गाड़ियां सड़क किनारे छोड़कर घुटनों तक बर्फ में पैदल चलना पड़ाइतना ही नहीं, मनाली पहुंचने के बाद भी राहत नहीं मिली। अधिकतर होटलों के बाहर ‘नो वैकेंसी’ के बोर्ड लगे हुए थे, जिससे कई लोग रात गुजारने के लिए परेशान होते रहे।

15 किलोमीटर पैदल चले टूरिस्ट, प्रशासन ने दी चेतावनी

आजतक से बातचीत में टूरिस्ट रवि ने बताया कि कुल्लू में उन्हें पूरी रात बस में ही बितानी पड़ी क्योंकि ड्राइवर ने आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर मनाली पहुंचना पड़ावहीं, राहुल नाम के टूरिस्ट ने बताया कि वे 22 लोगों के ग्रुप के साथ आए थे और उन्हें करीब 15 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि अगर और बर्फबारी हुई, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। एक अन्य टूरिस्ट विक्की ने बताया कि वे पिछले पांच घंटों में केवल 300 मीटर ही आगे बढ़ पाए हैं। ठंड के साथ-साथ बिजली की भारी समस्या ने भी परेशानियां बढ़ा दी हैं।

इसे भी पढें: नाहयान की भारत यात्रा का असर! UAE ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, इस्लामाबाद एयरपोर्ट डील से खींचे हाथ

प्रशासन की अपील: मौसम सामान्य होने तक यात्रा टालें

प्रशासन की ओर से सड़क बहाल करने के प्रयास लगातार जारी हैं, लेकिन खराब मौसम राहत कार्यों में बाधा बन रहा है। ऐसे में प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि मौसम सामान्य होने तक गैर-जरूरी यात्रा से बचें

Related Articles

Back to top button