दिनदहाड़े डबल मर्डर से दहला फतेहपुर: भाभी और दोस्त की चाकू से हत्या, खून सना हथियार लेकर थाने पहुंचा देवर

फतेहपुर में अवैध संबंधों के शक में देवर ने अपनी भाभी और दोस्त की चाकू से नृशंस हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सना चाकू लेकर खुद थाने पहुंचा। पढ़ें पूरी सनसनीखेज कहानी।

Fatehpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी ही भाभी और दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज डबल मर्डर हसवा कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आरोपी युवक ने न सिर्फ दो लोगों की जान ली, बल्कि वारदात के बाद खून से सना चाकू लेकर खुद पुलिस चौकी पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी यह हरकत सुनकर पुलिस भी कुछ देर के लिए सन्न रह गई।

पहले दोस्त को जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट

हसवा कस्बे के चौधराना मोहल्ले का रहने वाला दिलदार शुक्रवार को अपने 26 वर्षीय दोस्त फैजान के साथ घर से क्रिकेट खेलने के बहाने निकला था। लेकिन दिलदार के मन में पहले से खौफनाक साजिश पल रही थी। वह फैजान को बहाने से सुनसान जंगल की ओर ले गया। मौका मिलते ही दिलदार ने चाकू से फैजान का गला रेत दिया। अचानक हुए इस हमले में फैजान को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद भी दिलदार का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह खून से सना चाकू लेकर सीधे अपने घर पहुंचा, जहां उसकी भाभी मौजूद थी।

Fatehpur Double Murder Case
Fatehpur Double Murder Case

घर में घुसते ही भाभी पर किए ताबड़तोड़ वार

घर पहुंचते ही दिलदार ने 30 वर्षीय अपनी भाभी जिकरा परवीन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से जिकरा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। चीख-पुकार सुनकर 22 वर्षीय ननद मन्नो अपनी भाभी को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन आरोपी ने उस पर भी चाकू से कई वार कर दिए। इस हमले में मन्नो बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से निकला और सीधे हसवां पुलिस चौकी पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा, खुद किया

पुलिस चौकी पहुंचकर दिलदार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी खुद दी। उसने बताया कि उसकी भाभी और दोस्त फैजान के बीच अवैध संबंध थे, जिन्हें लेकर वह काफी समय से नाराज था। उसका कहना था कि उसने करीब 20 दिन पहले दोनों को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब वे नहीं माने तो उसने दोनों को मारने का फैसला कर लिया। आरोपी की बातें सुनकर पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। तत्काल उसे हिरासत में लेकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

भाभी की मौत, बहन की हालत गंभीर

जब पुलिस और स्थानीय लोग आरोपी के घर पहुंचे तो वहां का मंजर बेहद भयावह था। जिकरा परवीन और मन्नो खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जिकरा परवीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मन्नो की हालत नाजुक होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढें: “सुशासन पर जनता की मुहर: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत पर पीएम मोदी का भावुक धन्यवाद”

पति की गैरमौजूदगी में आते-जाते थे दोस्त

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिकरा परवीन का पति आमिर मध्य प्रदेश में जानवरों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसकी गैरमौजूदगी में फैजान का घर आना-जाना बढ़ गया था, जिसे लेकर मोहल्ले में भी चर्चाएं थीं। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कराई जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button