Rewa Municipal Corporation:बढ़ती ठंड में रीवा नगर निगम का मानवता अभियान शुरू
रीवा नगर निगम (Rewa Municipal Corporation) ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रात्रिकालीन अभियान चलाकर 17 बेघर लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थल पहुँचाया। पूरी खबर पढ़ें।

ठंड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए रीवा नगर निगम (Rewa Municipal Corporation) (म.प्र.) ने रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त के निर्देश के बाद टीम लगातार शहर का भ्रमण कर रही है, ताकि खुले आसमान के नीचे सो रहे बेघर और निराश्रित लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थल तक पहुँचाया जा सके।
मोबाइल वैन ने शहर के प्रमुख स्थलों पर चलाया बचाव अभियान
रीवा नगर निगम (Rewa Municipal Corporation) की विशेष मोबाइल रेस्क्यू वैन रातभर शहर में सक्रिय रही। टीम ने इन प्रमुख स्थलों पर निरीक्षण किया- समान चौक,पुराना बस स्टैंड,नया बस स्टैंड,सिरमौर चौक,फ्लाईओवर क्षेत्र,अस्पताल चौक।
अभियान के दौरान कुल 17 बेघर व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से आश्रय स्थलों तक पहुँचाया गया।

रीवा नगर निगम (Rewa Municipal Corporation) के दो आश्रय स्थल 24×7 संचालित
वर्तमान में रीवा नगर निगम (Rewa Municipal Corporation) दो प्रमुख आश्रय स्थलों (Shelter Homes) का संचालन कर रहा है, जहाँ भोजन, गर्म कपड़े, कंबल और रहने की सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध है। यह रात्रिकालीन अभियान ठंड से बचाव के लिए निगम का प्रमुख मानवता-आधारित कदम माना जा रहा है।
“यह भी पढ़ें:”Rewa के लोही गाँव में 40 साल पुराने सरकारी रास्ते पर दबंगों का जबरन कब्जा-परिवार राहें बंद होने से बेहाल
रीवा नगर निगम (Rewa Municipal Corporation) ने की लोगों से अपील
रीवा नगर निगम (Rewa Municipal Corporation) ने नागरिकों से अपील की है कि-अगर किसी व्यक्ति को सड़क पर या खुले स्थान पर ठंड में सोते हुए देखें, तो तुरंत नगर निगम टीम या निकटतम आश्रय स्थल को सूचना दें। यह कदम किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।



