ससुर के निधन से टूटे अर्जुन बिजलानी, बेटे को सीने से लगाकर फूट-फूट कर रोए, सदमे में पत्नी नेहा स्वामी

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्रा स्वामी का 73 साल की उम्र में स्ट्रोक से निधन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान अर्जुन भावुक दिखे, जबकि पत्नी नेहा स्वामी सदमे में नजर आईं।

Arjun Bijlani: नए साल की शुरुआत जहां कई लोगों के लिए खुशियों से भरी होती है, वहीं टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी के लिए यह समय गहरे शोक का कारण बन गया।

Arjun Bijlani
Arjun Bijlani

1 जनवरी को उनके ससुर राकेश चंद्रा स्वामी का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

परिवार के लिए यह घटना पूरी तरह अप्रत्याशित थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राकेश चंद्रा स्वामी पूरी तरह स्वस्थ थे और डिनर की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह खबर सुनते ही परिवार सदमे में चला गया।

इसे भी पढें: Sabarimala Gold Theft Case: SIT जांच में हस्तक्षेप के आरोपों को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने किया खारिज

दुबई से लौटे अर्जुन, अंतिम संस्कार में दिखा गहरा दर्द 

अर्जुन बिजलानी उस समय अपने परिवार के साथ दुबई में न्यू ईयर वेकेशन मना रहे थे। जैसे ही उन्हें ससुर के आईसीयू में भर्ती होने की सूचना मिली, वह तुरंत मुंबई लौट आए। दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हालात गंभीर हो चुके थे।

Arjun Bijlani
Arjun Bijlani

गुरुवार दोपहर मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां सिर्फ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान अर्जुन बिजलानी बेहद भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि वह अपने छोटे बेटे को सीने से लगाकर रो रहे थे और खुद को संभालते हुए बेटे को ढांढस बंधा रहे थे।

इसे भी पढें: BP पाइपलाइन लीक पर कांग्रेस का सख्त रुख, एयरलाइन संचालन और ईंधन आपूर्ति पर बड़ा खतरा

अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान अर्जुन ने अपने ससुर का पार्थिव शरीर कंधों पर उठाया। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर देने वाला था।

पिता के निधन से नेहा स्वामी का बुरा हाल, वायरल हुए भावुक वीडियो

इस दुखद घटना से अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी पूरी तरह टूट गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह गहरे सदमे में नजर आ रही हैं। एक वीडियो में देखा गया कि नेहा अपने पिता के पार्थिव शरीर को लेकर जा रही एंबुलेंस के पीछे नंगे पैर दौड़ती हुई दिखीं।

इसे भी पढें: पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले का दावा: रूस ने अमेरिका को सौंपी ‘सबूत’, यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने नकारा आरोप

नेहा रोते हुए खुद पर काबू नहीं रख पा रही थीं और लगातार एंबुलेंस के पीछे-पीछे चलती नजर आईं। उनकी यह हालत देखकर फैंस और चाहने वालों का दिल पसीज गया। सोशल मीडिया पर लोग परिवार के लिए संवेदनाएं जता रहे हैं और इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत देने की दुआ कर रहे हैं।

Arjun Bijlani
Arjun Bijlani

अचानक सदमे में पूरा परिवार, अब तक नहीं आया आधिकारिक बयान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और नेहा दुबई रवाना होने से पहले अपने ससुर से मिलकर गए थे। ऐसे में यह घटना उनके लिए और भी ज्यादा चौंकाने वाली है। पूरा परिवार इस अचानक हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहा है।

इसे भी पढें: Prayagraj Kumbh Mela 2026: 3 जनवरी से शुरू होगा माघ मेला, जानें संगम पहुंचने का तरीका और जरूरी सावधानियां

फिलहाल, अर्जुन बिजलानी या उनके परिवार की ओर से राकेश चंद्रा स्वामी के निधन पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और दोस्तों ने निजी तौर पर अर्जुन और नेहा को सांत्वना दी है।

Related Articles

Back to top button