Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का हिसार दौरा आज, HAU में पहले सुनेंगे समस्याएं, फिर किसान मेले में करेंगे शिरकत

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज हिसार में हैं। सुबह जहां वे जनसंवाद में लोगों से रुबरू होकर समस्याएं सुनेंगे,
वहीं दोपहर बाद HAU में चल रहे 3 दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेले के समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।
प्रशासन ने सीएम के आगमन को देखते हुए व्यापक तैयारी की है।
किसान मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एचएयू के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे मेले का अवलोकन करेंगे और किसानों को संबोधित भी करेंगे।
बता दें कि कृषि विकास मेले का शुभारंभ 8 अक्टूबर को हुआ था। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यातिथि थे।
किसान मेले में 2 दिन में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा किसान शामिल हुए हैं। किसानों ने रबी की फसलों के लिए 1 करोड़ 64 लाख रुपए से बीज खरीदे हैं।
साथ ही किसान यहां खेतीबाड़ी की विभिन्न नई तकनीकों से रुबरू हुए हैं।
किसानों के रुझान को देखते हुए कृषी मंत्री जेपी दलाल ले सोमवार को ऐलान किया कि अगले साल से किसान मेले का विस्तार किया जाएगा।


