Semaria बसपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को मिली धमकी

Rewa के सेमरिया विधान सभा से 3 बार बसपा पार्टी से सेमारिया विधानसभा प्रत्याशी रहें पंकज पटेल (Pankaj patel)  इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकी कुछ दिनों पहले बसपा पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता ने पंकज सिंह पर दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगाया है

महिला कार्यकर्ता  ने मीडिया से बताया है कि Pankaj patel ने मुझे शादी का झांसा दिया और 6 सालों तक मेरा शारिरिक शोषण किया, इस दौरान महिला ने मीडिया के समक्ष कई पेमेंट की रिसिप्ट भी दिखाया जिस पर महिला का कहना था कि, पंकज पटेल द्वारा चुप रहने के लिए उसे खर्चे दिये जाते थे। जिसका यह प्रूफ है। जब मैंने शादी करने का दवाब बनाया तो वह इससे मुकर गये हैं। वहीं महिला अब न्याय की गुहार लेकर पुलिस के सामने प्रस्तुत हुई है, महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत आजाद थाने में दर्ज कराई है ,जिसके अनुसार पुलिस ने एससीएसटी धारा के तहत मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन पंकज सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया जिसके चलते महिला ने फिर पंकज सिंह पर धमकी देना का आरोप लगाया और साथ ही यह बता गई है कि सामाजिक तत्व के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई है जिसके कारण उसका बाहर तक निकालना मुश्किल हो गया है जिससे वह काफी परेशान हो गई और फिर से वह न्याय की गुहार लिए पुलिस के समक्ष उपस्थित हुई है

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button