मोदी करते रह गए तैयारी राहुल गाँधी ने 22 जनवरी का बना लिया तगड़ा प्लान
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन वो क्या करेंगे के प्लान का खुलासा कर दिया है।

अयोध्या में भगवान राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी बहुत जोर-शोर से चल रही है. आज से ठीक 6 दिन बाद 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा.उद्घाटन समारोह की तैयारी अब चरम पर पहुंच गई है.वहीं इसको लेकर देशभर में सियासी शिगूफा भी चरम पर है।एक तरफ जहां पीएम मोदी ने 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ किया हुआ हैं वही दुसरी तरफ प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन वो क्या करेंगे के प्लान का खुलासा कर दिया है।
दरअसल, सूत्रों ने बताया कि 22 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम में स्थित शिव मंदिर और कामाख्या मंदिर जा सकते हैं. चर्चा तेज है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को राहुल गांधी गुवाहाटी के लोखरा में शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे।बता दें इस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड में है. वहीं यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ”आरएसएस और बीजेपी ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को पूरी तरह से राजनीतिक, नरेंद्र मोदी फंक्शन’ बना दिया है. यह बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बन गया है. यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में कतई नहीं जाएंगे.”
बताते चलें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या वह 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन करेंगे. इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस न्याय यात्रा का एक तय रूट फिक्स हैं और हम उसी को फॉलो करेंगे.


