राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शिवराज ने दिया मोदी को झटका शिवराज भी नहीं जाएंगे अयोध्या!
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. लगभग 500 वर्षों के अथक प्रयास बाद राम लला मंदिर का निर्माण हुआ और अब उद्घाटन होने जा रहा है. इस समारोह को लेकर देश भर में जहां भारी उत्साह है वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या नहीं जाने का फैसला लेकर सबको चौका दिया हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके अयोध्या नहीं जा रहे हैं। उन्होंने खुद यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि “वह 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे बल्कि अयोध्या की जगह वह ओरछा में राम राजा सरकार के सामने राम जी के गीत गाएंगे.” पूर्व मुख्यमंत्री ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, “22 जनवरी का दिन इस देश के लिए भाव विभोर कर देने वाला पल है. ऐसे में सभी की इच्छा अयोध्या जाने की है, किन्तु पीएम ने उस दिन अयोध्या नहीं आने की अपील की है. इसलिए अयोध्या न जाकर ओरछा जाने का फैसला लिया है. भगवान राम के मंदिर में पूजन कर राम गीत गाऊंगा. वहीं से अयोध्या की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनूंगा.”शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। रामराज्य का प्रारंभ हो गया है। उस दिन हम विश्वगुरु बनने की कामना भी करेंगे।
आपको बताते चले कि पूर्व सीएम चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह वातावरण था जब सब लोग ‘रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारों का उद्घोष करते थे। हम भी अयोध्या जाने के लिए निकले थे। हनुमना से हमनें उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया था।