₹2700 का शेयर ₹4200 के पार! क्या अमेरिका के कड़े फैसले के बाद भी Waaree Energies में आएगा ₹1500 का महा-उछाल?

Waaree Energies Share Price Target: ब्रोकरेज ने वारी एनर्जीज के शेयर पर जताया भरोसा, क्या ₹4260 तक जाएगा भाव? जानें अमेरिकी ड्यूटी का असर और कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे।

Waaree Energies Share Target Price: शेयर बाजार में इस समय एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी वारी एनर्जीज (Waaree Energies) चर्चा का केंद्र बनी हुई है। निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हालिया गिरावट के बाद यह शेयर फिर से उड़ान भरेगा? दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल ने इस पर एक ऐसी रिपोर्ट दी है, जिसने निवेशकों के बीच हलचल तेज कर दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा भाव से इस शेयर में ₹1500 से ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है।

ब्रोकरेज की ‘BUY’ रेटिंग: ₹4260 का बड़ा टारगेट

बाजार की अस्थिरता के बावजूद ब्रोकरेज हाउस Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल वारी एनर्जीज को लेकर बेहद बुलिश नजर आ रहे हैं। वर्तमान में शेयर की कीमत लगभग ₹2709.60 के आसपास ट्रेड कर रही है, लेकिन ब्रोकरेज ने इसके लिए ₹4260 का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का तर्क है कि अमेरिका जैसे बड़े बाजार में वारी की स्थिति काफी मजबूत है। लंबी अवधि के विजन को देखते हुए कंपनी की ग्रोथ बरकरार रहने की उम्मीद है। यदि यह अनुमान सच साबित होता है, तो निवेशकों को प्रति शेयर ₹1500 से अधिक का मुनाफा मिल सकता है।

Waaree Energies Share Target Price
Waaree Energies Share Target Price

अमेरिकी काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD) और वारी का पक्ष

हाल ही में अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से सोलर पीवी (Solar PV) आयात पर भारी काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD) लगाने का प्रारंभिक फैसला लिया है। भारत के लिए यह दर 125.87% तक रखी गई है। इस खबर के बाद भारतीय सोलर कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गई, लेकिन वारी एनर्जीज के मैनेजमेंट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।कंपनी का क्या कहना है?

  • वारी एनर्जीज ने साफ किया है कि अमेरिकी सप्लाई के लिए वह भारत या उन देशों के सेल्स नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं करती है जो इस ड्यूटी से प्रभावित हैं।
  • मैनेजमेंट के अनुसार, इस फैसले का कंपनी के ऑपरेशंस पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।’
  • यह ड्यूटी ‘अलायंस फॉर अमेरिकन सोलर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड’ की याचिकाओं के बाद लगाई गई है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी घरेलू उद्योग को बचाना है।

इसे भी पढें: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के आसार! DGCA ने 11 देशों को घोषित किया ‘नो फ्लाई जोन’, एयर इंडिया समेत कई उड़ानें रद्द; क्या आपका भी है सफर?

मुनाफे में 100% की छलांग: तिमाही नतीजों ने चौंकाया

Waaree Energies Share Target Price को मजबूती देने वाला सबसे बड़ा फैक्टर कंपनी के वित्तीय नतीजे हैं। चालू वित्त वर्ष (2025-26) की तीसरी तिमाही में कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है:

विवरण FY 2025-26 (Q3) FY 2024-25 (Q3) विकास (Growth)
शुद्ध मुनाफा ₹1,106.79 करोड़ ₹506.88 करोड़ ~118%
कुल आय ₹7,761.23 करोड़ ₹3,545.27 करोड़ ~119%

कंपनी की आय और मुनाफे का दोगुना होना यह दर्शाता है कि सोलर एनर्जी की डिमांड वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है और वारी इस मौके को भुनाने में सबसे आगे है।

Related Articles

Back to top button