Ishan Kishan Wedding: टीम इंडिया के ‘पॉकेट डायनामाइट’ की शादी पक्की! दादा ने अदिति हुंडिया के नाम पर लगाई मुहर, जानें कब बजेंगी शहनाइयां

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन की शादी को लेकर बड़ी खबर! दादा अनुराग पांडेय ने अदिति हुंडिया के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर। जानें कब होगी शादी और कौन है ईशान की होने वाली दुल्हन।

Ishan Kishan Marriage News: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले के रोमांच के बीच, टीम इंडिया के स्टार ओपनर और बिहार की शान ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। काफी समय से ईशान और जयपुर की मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) के अफेयर के चर्चे गलियारों में थे, लेकिन अब इस पर परिवार की आधिकारिक मुहर लग गई है। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने एक ताजा इंटरव्यू में न सिर्फ अदिति का नाम लिया, बल्कि इस रिश्ते को अपनी मंजूरी भी दे दी है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ईशान किशन की शादी को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

दादा अनुराग पांडेय का बड़ा खुलासा: ‘अदिति ही है ईशान की पसंद’

ईशान किशन के दादाजी अनुराग पांडेय ने हाल ही में न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में परिवार की रजामंदी का खुलासा किया। उन्होंने बड़े ही खुशमिजाज अंदाज में कहा कि ईशान जिससे भी शादी करना चाहेगा, हमें वह रिश्ता पूरी तरह स्वीकार है। दादाजी ने बताया,”ईशान का बड़ा भाई जब पल्लवी से शादी करना चाहता था, तो हमने उनकी शादी करवा दी। अब अगर ईशान अदिति के साथ घर बसाना चाहता है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। बच्चे जिसमें खुश रहें, वही करना चाहिए। समाज क्या कहेगा, इसकी चिंता हमें नहीं है।” उन्होंने गांव की पुरानी रीतियों को किनारे रखते हुए ईशान के फैसले का सम्मान करने की बात कही।

Ishan Kishan Marriage News
Ishan Kishan Marriage News

कौन है अदिति हुंडिया? मिस इंडिया कंटेस्टेंट से ईशान की होने वाली दुल्हन तक का सफर

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया कोई अनजाना चेहरा नहीं हैं। वह जयपुर की रहने वाली एक बेहद सफल मॉडल हैं। अदिति की खूबसूरती और टैलेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह मिस इंडिया कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान (Runner-up) पर आई थीं। दादाजी ने बताया कि ईशान और अदिति का रिश्ता काफी गहरा है। उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब ईशान मुंबई में था, तब उसने बताया था कि अदिति ने उसके (दादाजी) का इंटरव्यू देखा था और उनकी काफी प्रशंसा की थी। अदिति ने ईशान से यहाँ तक कहा कि उसके दादाजी आज भी बहुत सुंदर लगते हैं और उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक है।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद बज सकती है शहनाई: क्या है शादी की डेट?

ईशान किशन और अदिति हुंडिया को अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान स्टैंड्स में एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखा गया है। दादाजी के इस बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि दोनों का रिश्ता महज दोस्ती नहीं, बल्कि शादी की ओर बढ़ रहा है।रिपोर्ट्स की मानें तो टी-20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद यह स्टार क्रिकेटर शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि, अभी तक परिवार या ईशान की तरफ से किसी ‘ऑफिशियल डेट’ का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन दादाजी की बातों से स्पष्ट है कि अब सिर्फ तारीख तय होना बाकी है। फिलहाल ईशान का पूरा ध्यान मैदान पर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित करने पर है, लेकिन फैंस को अब उनकी निजी जिंदगी के इस नए चैप्टर का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button