“बांद्रा की हर बिल्डिंग में करिश्मा कपूर का फ्लैट?” अक्षय कुमार की मस्ती पर एक्ट्रेस का करारा जवाब, Wheel of Fortune में छाया फन
Wheel of Fortune शो में अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की मजेदार नोकझोंक ने सभी का दिल जीत लिया। बांद्रा फ्लैट वाले मजाक से लेकर पहली फिल्म की यादों तक, जानिए पूरा किस्सा।
Akshay Kumar And Karisma Kapoor Wheel Of Fortune Joke: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका नया गेम शो “Wheel of Fortune” 27 जनवरी से टेलीकास्ट होने जा रहा है। इस शो में जहां दर्शकों को मोटी रकम जीतने का मौका मिलेगा, वहीं अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज़ से फुल-ऑन एंटरटेनमेंट भी करेंगे। शो के एक एपिसोड में जब 90s की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) पहुंचीं, तो माहौल पूरी तरह से हंसी-ठहाकों में बदल गया।
गेम बहाना है, अक्षय (Akshay) के साथ मस्ती असली मकसद
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने शो में एंट्री लेते ही माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह यहां गेम खेलने से ज्यादा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ मस्ती करने आई हैं। यह सुनते ही अक्षय कुमार ने भी तुरंत पलटवार किया और कहा, “पहले क्या कम मजे किए हैं हमने?” बस फिर क्या था, सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। अक्षय और करिश्मा (Akshay and Karisma) की केमिस्ट्री आज भी उतनी ही फ्रेश लगी, जितनी 90 के दशक में उनकी फिल्मों में दिखती थी।

“बांद्रा की हर बिल्डिंग में करिश्मा (Karisma) का फ्लैट है” – अक्षय का मजाक
शो के दौरान अक्षय कुमार ने करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की टांग खींचते हुए उनकी प्रॉपर्टी को लेकर ऐसा मजाक किया कि पूरा स्टूडियो हंस-हंस कर लोटपोट हो गया। अक्षय बोले, “बांद्रा की हर बिल्डिंग में करिश्मा कपूर का एक फ्लैट है। बाहर नेमप्लेट पर सिर्फ ‘K Kapoor’ लिखा होता है। पूरा नाम लिखने की जरूरत ही नहीं।” इतना ही नहीं, अक्षय यहीं नहीं रुके। उन्होंने करिश्मा की मां बबीता कपूर की नेमप्लेट तक को मजाक में घसीट लिया और कहा, “उनकी मां ‘B Kapoor’ लिखवाती हैं। जब मैंने पूछा कि इतने फ्लैट क्यों खरीद रहे हो, तो जवाब मिला – सांताक्रूज़ और खार तक भी पहुंच बनानी है।” अक्षय ने मजाकिया अंदाज़ में यह भी जोड़ दिया कि ये लोग बहुत ईमानदार हैं, एक बिल्डिंग में एक ही फ्लैट लेते हैं और बाकी दूसरों के लिए छोड़ देते हैं।
करिश्मा का करारा जवाब – “पूरा जुहू इनका है”
अक्षय की बातों पर करिश्मा कपूर खुद भी हंसने लगीं। उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “कुछ भी! आपको पता है, पूरा जुहू इनका है।” करिश्मा का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग फिर से हंस पड़े। यह मजेदार नोकझोंक साफ दिखाती है कि दोनों के बीच आज भी जबरदस्त बॉन्डिंग है।
अक्षय ने की करिश्मा की तारीफ, पहली फिल्म की यादें हुईं ताजा
मजाक-मस्ती के बीच अक्षय कुमार थोड़ा भावुक भी नजर आए। उन्होंने बताया कि करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) उनकी पहली हिरोइन थीं। अक्षय ने कहा, “मेरी पहली फिल्म, पहला गाना – सब कुछ करिश्मा के साथ ही था।” अक्षय ने न सिर्फ करिश्मा की खूबसूरती की तारीफ की, बल्कि उनकी पहली फिल्म “दीदार” (1992) का एक गाना भी गुनगुनाया। यह पल दर्शकों के लिए बेहद खास बन गया।
इसे भी पढें: UGC Rules 2026 का सेक्शन 3(C) क्यों बना विवाद की जड़? सवर्ण संगठनों में उबाल की पूरी कहानी
Wheel of Fortune में दिखेगा सितारों का तड़का
इस गेम शो में करिश्मा कपूर के साथ-साथ अनु मलिक (Anu Malik) भी नजर आएंगे। शो का फॉर्मेट जहां रोमांच से भरा है, वहीं अक्षय कुमार की होस्टिंग इसे और भी खास बना देती है। Wheel of Fortune सिर्फ एक गेम शो नहीं, बल्कि हंसी, यादें और सितारों की केमिस्ट्री का जबरदस्त कॉम्बिनेशन बनने वाला है।



