“मैं जैसा हूं, डंके की चोट पर हूं” – TRP किंग बने पवन सिंह, धनश्री वर्मा संग वायरल केमिस्ट्री से लेकर भोजपुरी पर लगे आरोपों तक सब पर खुलकर बोले
राइज एंड फॉल शो के TRP किंग पवन सिंह ने धनश्री वर्मा संग वायरल केमिस्ट्री, शो के अनुभव, यूपी-बिहार में रहने और भोजपुरी सिनेमा पर लगने वाले अश्लीलता के आरोपों पर बेबाक राय रखी। पढ़िए पूरी कहानी।
Pawan Singh Rise and Fall Show: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में टीवी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए पवन सिंह न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छा गए, बल्कि उन्हें शो का TRP किंग भी कहा जाने लगा। शो के दौरान उनकी धनश्री वर्मा के साथ शानदार केमिस्ट्री, वायरल डांस क्लिप्स और बेबाक अंदाज ने उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया। अब पवन सिंह ने इस शो से जुड़े अपने अनुभव, निजी जिंदगी, यूपी-बिहार में रहने और भोजपुरी सिनेमा पर लगने वाले अश्लीलता के आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी है।
राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का रियल अंदाज
राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का सफर आसान नहीं था। खुद पवन सिंह मानते हैं कि शुरुआत में उन्हें वहां एडजस्ट करने में काफी दिक्कत हुई। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, “जब पहली बार शो में एंट्री की, तो लगा जैसे सांस ही रुक जाएगी। हवा को कोई कैद कर दे, तो क्या होगा… लेकिन धीरे-धीरे सब समझ में आने लगा।” पवन सिंह का कहना है कि इस शो में उन्होंने खुद को बिना किसी बनावट के पेश किया। “मैं अच्छा हूं, खराब हूं, जो भी हूं जैसा हूं, डंके की चोट पर हूं।” यही सच्चाई और रियलनेस दर्शकों को इतनी पसंद आई कि पवन सिंह शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे और TRP किंग कहलाए।

धनश्री वर्मा संग केमिस्ट्री और वायरल डांस
शो में पवन सिंह और धनश्री वर्मा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। दोनों के साथ में कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। फिनाले में ‘राजाजी के दिलवा’ गाने पर किया गया उनका डांस फैंस को खासा पसंद आया। हालांकि जब पवन सिंह से धनश्री वर्मा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे नाम लेने से परहेज किया। थोड़ी देर सोचने के बाद उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि शो में सभी सदस्य उनके दोस्त बन गए थे और अनुभव बेहद खास रहा। उनका यह संतुलित और सुलझा हुआ जवाब भी फैंस को खूब भाया।
इसे भी पढें: RBI Office Attendant Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए ₹46,000 सैलरी वाली 572 सरकारी नौकरियां, जानें पूरी डिटेल
यूपी-बिहार, भोजपुरी सिनेमा और अश्लीलता पर बेबाक राय
आजकल पवन सिंह बिहार से ज्यादा यूपी, खासकर लखनऊ में नजर आते हैं। इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बेहद भावुक बात कही- “कहीं भी रहिए, दिल में रहिए, दिमाग में नहीं। पूरा हिंदुस्तान मेरा परिवार है।” भोजपुरी सिनेमा पर लगने वाले अश्लीलता के आरोपों पर पवन सिंह ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अश्लीलता किसी एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है। “आप बताइए, अश्लीलता किस इंडस्ट्री में नहीं है? लेकिन भोजपुरी सिनेमा पर एक दाग लगा दिया गया है।”पवन सिंह ने आगे कहा कि आज भोजपुरी गाने बिलियन व्यूज में जा रहे हैं और ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड कर रहे हैं। “जब कलाकार सैड गाना गाए तो जनता दुखी हो जाए, और जब फन गाए तो जनता भी वैसे ही हो जाए—यही भोजपुरी की ताकत है।”



