दो शादियां, तीसरा लिव-इन और फिर कत्ल! झांसी में रिटायर्ड रेलकर्मी की खौफनाक साजिश से कांपी रूह

झांसी में एक रिटायर्ड रेलकर्मी ने दो शादियों के बाद लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को जलाया और राख नदी में बहा दी। पढ़िए पूरी खौफनाक कहानी।

Jhansi Retired Railway Employee Live-In Partner Murder Case: झांसी से सामने आई यह वारदात न सिर्फ रिश्तों की सच्चाई पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि लालच और धोखा इंसान को किस हद तक हैवान बना सकता है। एक रिटायर्ड रेलकर्मी, जिसकी जिंदगी में पहले से दो पत्नियां थीं, तीसरी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। लेकिन जब यह रिश्ता पैसों की मांग और दबाव में बदल गया, तो उसने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

लिव-इन पार्टनर से पैसों की मांग बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका प्रीति, आरोपी राम सिंह के साथ लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि प्रीति लगातार राम सिंह से पैसों की मांग कर रही थी और अब तक वह उससे लाखों रुपये ले चुकी थी।इसी आर्थिक दबाव और विवाद के चलते राम सिंह ने खौफनाक साजिश रची और प्रीति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए ऐसी योजना बनाई, जिससे कोई सबूत न बचे। शव को नीले रंग के बक्से में बंद किया गया और फिर उसे जलाकर राख में बदल दिया गया।

Jhansi Retired Railway Employee Live-In Partner Murder Case
Jhansi Retired Railway Employee Live-In Partner Murder Case

बक्से में मिले जले अवशेष, लोडर चालक की सतर्कता से खुला राज 

यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब एक लोडर चालक जयपाल को शक हुआ। उसे एक बक्सा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए कहा गया था, लेकिन बक्से से आ रही गंध और उसका संदिग्ध वजन देखकर उसे अनहोनी की आशंका हुई। जयपाल ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शहर कोतवाली क्षेत्र में गीता नाम की महिला के घर से बक्सा बरामद किया। गीता, आरोपी राम सिंह की दूसरी पत्नी है। जब पुलिस ने बक्सा खुलवाया, तो अंदर जली हुई हड्डियों के अवशेष और कोयले जैसी सामग्री मिली, जिसे देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल लिए गए। शुरुआती जांच में अवशेष मानव शरीर के बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढें: सेट पर मौत से सामना! 500 किलो का पेड़ गिरा, ‘भाभीजी घर पर हैं’ के आसिफ शेख और रवि किशन बाल-बाल बचे

बेटे ने दिया हत्या में साथ, मुख्य आरोपी फरार 

पूछताछ में बड़ा खुलासा तब हुआ जब गीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति राम सिंह ने ही उसे बताया था कि उसने तीसरी महिला की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं, इस जघन्य अपराध में राम सिंह के बेटे नितिन की भूमिका भी सामने आई है, जिसने अपने पिता का साथ दिया। फिलहाल पुलिस ने नितिन समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मुख्य आरोपी राम सिंह वारदात के बाद से फरार है। एसपी प्रीति सिंह के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button