सेट पर मौत से सामना! 500 किलो का पेड़ गिरा, ‘भाभीजी घर पर हैं’ के आसिफ शेख और रवि किशन बाल-बाल बचे

भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा, 500 किलो का पेड़ गिरने से बाल-बाल बचे आसिफ शेख और रवि किशन। जानिए सेट पर क्या हुआ और कब रिलीज होगी फिल्म।

Bhabhi Ji Ghar Par Hain Film: टीवी की दुनिया का सुपरहिट कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं!’ अब बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो पर आधारित फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ का हाल ही में मुंबई में भव्य ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां सितारों की मौजूदगी में जश्न का माहौल था। लेकिन इसी इवेंट के दौरान फिल्म के लीड एक्टर आसिफ शेख और रवि किशन ने शूटिंग से जुड़ा ऐसा डरावना किस्सा साझा किया, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया।

शूटिंग के पहले दिन ही मंडराया मौत का साया 

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आसिफ शेख ने बताया कि यह हादसा फिल्म की शूटिंग के दौरान नई लोकेशन पर पहले ही दिन हुआ था। आसिफ शेख के मुताबिक, वह और रवि किशन सेट पर ब्रेक के दौरान एक-दूसरे के बगल में बैठकर कॉफी पी रहे थे। तभी अचानक एक 12-13 फीट लंबा और करीब 500 किलो वजनी पेड़ उनके ठीक बीच में आकर गिर पड़ा। आसिफ ने कहा, “अगर हममें से कोई भी एक सेकेंड भी इधर-उधर होता, तो शायद आज यह कहानी बताने के लिए मैं मौजूद नहीं होता। वो पल बहुत डरावना था।” यह भाभीजी घर पर हैं फिल्म शूटिंग हादसा कुछ सेकेंड का था, लेकिन उसका असर पूरी टीम पर लंबे समय तक रहा।

Bhabhi Ji Ghar Par Hain Film
Bhabhi Ji Ghar Par Hain Film

500 किलो का पेड़ गिरा, सेट पर मच गया हड़कंप 

रवि किशन ने हादसे की गंभीरता बताते हुए कहा कि उस पेड़ का वजन कम से कम 500 किलो रहा होगा। जैसे ही वह गिरा, उसकी आवाज से पूरा सेट कांप उठा। इस दुर्घटना में रवि किशन के कंधे पर चोट भी आई, हालांकि राहत की बात यह रही कि जानलेवा चोट नहीं लगी। फिल्म के प्रोड्यूसर संजय कोहली ने बताया कि इस हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक सेट पर सन्नाटा पसरा रहा। हर कोई डर और सदमे में था। क्रू मेंबर्स, कलाकार और टेक्निकल टीम सभी की सांसें थमी हुई थीं।

चोट के बावजूद नहीं रुके रवि किशन, बोले – “चलो शूटिंग शुरू करते हैं”

जहां एक तरफ पूरा यूनिट सदमे में था, वहीं रवि किशन ने अपनी प्रोफेशनलिज़्म और जज़्बे से सबका दिल जीत लिया। इलाज के बाद वे दोबारा सेट पर लौटे और कहा – “डर से काम नहीं चलेगा, चलो शूटिंग शुरू करते हैं।” उनकी इस हिम्मत की न सिर्फ टीम ने तारीफ की, बल्कि फैंस भी सोशल मीडिया पर रवि किशन को रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं।

टीवी से फिल्म तक: ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ 

यह फिल्म मशहूर टीवी फ्रेंचाइजी ‘भाभीजी घर पर हैं!’ की पहली थिएट्रिकल फिल्म है। शो की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स को फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म में नजर आएंगे:

  • शुभांगी अत्रे
  • विदिशा श्रीवास्तव
  • आसिफ शेख
  • रोहिताश्व गौड़
  • रवि किशन
  • मुकेश तिवारी
  • दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

कॉमेडी, ड्रामा और फुल एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढें: गोवा में खौफनाक डबल मर्डर: रूसी टूरिस्ट ने लिव – इन पार्टनर का गला काटा, दोस्त की भी बेरहमी से हत्या

क्यों खास है यह फिल्म?

  • टीवी के सुपरहिट किरदार पहली बार बड़े पर्दे पर।
  • दमदार कॉमिक टाइमिंग के साथ एक नया सिनेमैटिक अनुभव।
  • फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया और नई कहानी का तड़का

Related Articles

Back to top button