IIM Sambalpur PI Shortlist 2026 जारी: MBA एडमिशन प्रक्रिया, CAT कट-ऑफ और आवेदन की पूरी जानकारी

IIM Sambalpur PI Shortlist 2026 जारी कर दी गई है। जानिए MBA एडमिशन के लिए CAT कट-ऑफ, आवेदन प्रक्रिया, चयन मानदंड और Admission Policy 2026-28 की पूरी जानकारी हिंदी में।

IIM Sambalpur PI Shortlist 2026: Indian Institute of Management (IIM) Sambalpur ने MBA Admission 2026 के लिए Personal Interview (PI) Shortlist आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने CAT 2025 परीक्षा दी थी और अपने CAT आवेदन फॉर्म में IIM Sambalpur को चुना था, उन्हें अब PI राउंड के लिए आमंत्रण ईमेल मिलना शुरू हो गया है। इस लेख में हम आपको IIM Sambalpur PI Shortlist 2026, CAT कट-ऑफ, आवेदन प्रक्रिया, चयन मानदंड और Admission Policy 2026-28 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां विस्तार से बताएंगे।

IIM Sambalpur PI Shortlist 2026 – ऐसे करें आवेदन

IIM Sambalpur द्वारा PI Shortlist में शामिल उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से एक आवेदन लिंक भेजा जा रहा है। इस लिंक के जरिए उम्मीदवारों को PI राउंड के लिए अपना विवरण भरना होगा।

आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें:

  • ईमेल को नियमित रूप से चेक करें (Spam Folder भी देखें)।
  • आवेदन फॉर्म को डेडलाइन से पहले पूरा करें।
  • सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। 

यदि कोई उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं करता है, तो उसे PI प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

IIM Sambalpur CAT Cut Off 2026 (कैटेगरी वाइज)

IIM Sambalpur ने MBA 2026 एडमिशन के लिए न्यूनतम CAT कट-ऑफ भी घोषित कर दी है। खास बात यह है कि इस संस्थान में sectional cut-off लागू नहीं होता, यानी केवल ओवरऑल परसेंटाइल को ही ध्यान में रखा जाता है।

CAT Cut Off 2026 – Category Wise

Category Overall Percentile
Genera 90 
EWS 80
NC-OBC 75
SC 55 
ST 40
DAP 40

General Category के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग परसेंटाइल 85 निर्धारित किया गया है।

IIM Sambalpur PI Shortlist 2026
IIM Sambalpur PI Shortlist 2026

IIM Sambalpur Admission Policy 2026-28

IIM Sambalpur की Admission Policy 2026-2028 के अनुसार, केवल CAT स्कोर के आधार पर ही फाइनल चयन नहीं किया जाता। उम्मीदवारों का मूल्यांकन विभिन्न पैरामीटर्स पर किया जाता है।

इसे भी पढें: Kriti Sanon Lehenga Look: नुपुर सनोन-स्टेबिन बेन के संगीत में ₹2.8 लाख के लहंगे में छाईं कृति सनोन

Selection Parameters & Weightage

Parameter Points
CAT Score 40
Class X 3
Class XI 3
Graduation 4
Work Experience 20
Gender Diversity 5

इस पॉलिसी का उद्देश्य अकादमिक उत्कृष्टता, कार्य अनुभव और विविधता को बढ़ावा देना है, जिससे एक संतुलित बैच तैयार किया जा सके।

IIM Sambalpur MBA 2026: क्यों है यह खास?

  • भारत के तेजी से उभरते IIMs में से एक
  • इंडस्ट्री-फोकस्ड MBA प्रोग्राम
  • बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड
  • इनोवेटिव लर्निंग और रिसर्च पर ज़ोर

जो उम्मीदवार MBA in India करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए IIM Sambalpur एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। 

Related Articles

Back to top button