Avengers: Doomsday Teaser ने मचाया तहलका, Professor X, Magneto और Cyclops की MCU में एंट्री कन्फर्म

Marvel Studios ने Avengers: Doomsday का नया टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें Professor X, Magneto और Cyclops की MCU में दमदार एंट्री दिखाई गई है। जानिए X-Men की वापसी से जुड़ी पूरी जानकारी।

Avengers Doomsday X-Men MCU Entry: Marvel Studios ने अपनी आने वाली मेगा फिल्म Avengers: Doomsday का तीसरा टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस बार टीज़र का पूरा फोकस X-Men पर है। टीज़र में आधिकारिक तौर पर Professor X (Charles Xavier), Magneto और Cyclops की Marvel Cinematic Universe (MCU) में एंट्री कन्फर्म कर दी गई है।

Avengers Doomsday X-Men MCU Entry
Avengers Doomsday X-Men MCU Entry

इससे पहले जारी किए गए दो टीज़र Steve Rogers और Thor पर आधारित थे, लेकिन यह नया टीज़र MCU के भविष्य की दिशा बदलता हुआ नजर आता है। X-Men की वापसी को Marvel के सबसे बड़े सिनेमैटिक मूव्स में से एक माना जा रहा है।

इसे भी पढें: Tomorrowland Asia Edition 2026: पहली बार थाईलैंड में होगा दुनिया का सबसे बड़ा EDM फेस्टिवल

Xavier Institute से Battlefield तक – टीज़र की खास झलकियां

टीज़र की शुरुआत Xavier Institute से होती है, जो इस बार वीरान और उजड़ा हुआ दिखाई देता है। यह दृश्य दर्शाता है कि म्यूटेंट्स की दुनिया में कुछ बड़ा और विनाशकारी घट चुका है। इसके बाद एक बेहद भावनात्मक पल में Professor X (Patrick Stewart) और Magneto (Ian McKellen) को शतरंज खेलते हुए दिखाया जाता है — ठीक उसी तरह जैसे उनकी क्लासिक X-Men फिल्मों में देखा गया था।

यह दृश्य न सिर्फ पुरानी यादें ताज़ा करता है बल्कि यह भी संकेत देता है कि दोनों किरदार एक बार फिर MCU की कहानी में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

इसके बाद टीज़र तेजी से एक युद्ध के दृश्य में शिफ्ट होता है, जहां Cyclops (James Marsden) अपना विज़र हटाकर पूरी ताकत से ऑप्टिक ब्लास्ट छोड़ते हैं। यह छोटा सा सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। टीज़र के अंत में एक दमदार लाइन दिखाई जाती है –
“The X-Men Will Return”, जो इस बात की आधिकारिक पुष्टि है कि X-Men अब MCU का अहम हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Avengers, X-Men और Fantastic Four – सबसे बड़ा Marvel Crossover

Marvel Studios धीरे-धीरे Fox के पुराने X-Men किरदारों को MCU में शामिल कर रहा है। इसकी शुरुआत Doctor Strange in the Multiverse of Madness में Patrick Stewart की कैमियो से हुई थी। इसके बाद The Marvels और Deadpool & Wolverine जैसी फिल्मों में भी म्यूटेंट्स की झलक देखने को मिली।

इसे भी पढें: “चीन, रूस और ईरान को बाहर करो” – ट्रंप प्रशासन की वेनेजुएला को तेल पर सख्त चेतावनी

अब Avengers: Doomsday इस इंटीग्रेशन का सबसे बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है। Marvel पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि:

Avengers Doomsday X-Men MCU Entry
Avengers Doomsday X-Men MCU Entry
  • Alan Cumming – Nightcrawler
  • Rebecca Romijn – Mystique
  • Kelsey Grammer – Beast
  • Channing Tatum – Gambit

फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि Wolverine, Storm और Jean Grey की मौजूदगी को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

इसे भी पढें: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रो. श्याम बिहारी लाल को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शिक्षाजगत और राजनीति ने खोया सशक्त स्तंभ

इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन Joe Russo और Anthony Russo कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले Avengers: Infinity War और Endgame जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। Avengers: Doomsday को Marvel के अब तक के सबसे बड़े सिनेमैटिक क्रॉसओवर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें Avengers, X-Men और Fantastic Four एक ही कहानी में नजर आएंगे।

Avengers: Doomsday Release Date

Marvel Studios के अनुसार, Avengers: Doomsday को दुनिया भर के सिनेमाघरों मे
18 दिसंबर 2026 को रिलीज़ किया जाएगा।`

Related Articles

Back to top button