कलेक्टर की फर्जी DP लगाकर ठगी! रीवा से 9 आरोपी गिरफ्तार
खरगोन में कलेक्टर भव्या मित्तल (Bhavya Mittal) की फर्जी DP (Fake DP) लगाकर एक लाख रुपए ठगने वाले साइबर गैंग का खुलासा। मुंबई–रीवा से 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।

खरगोन पुलिस ने कलेक्टर भव्या मित्तल (Bhavya Mittal) की DP (Fake DP) लगाकर रुपए ऐंठने वाले साइबर ठगी (Cyber Crime) गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुंबई और रीवा (Rewa) से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 नाबालिग और 1 बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के 1 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं।
अधिकारी से कलेक्टर के नाम पर मांगे गए थे रुपए
थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई ने बताया कि 25 अक्टूबर को जनजातीय विकास विभाग के सहायक आयुक्त इकबाल आदिल ने शिकायत दर्ज कराई थी।
मोबाइल नंबर +84339410118 से आरोपी ने खुद को कलेक्टर बताकर 1 लाख रुपए जमा करवाए थे।
जैसे ही मामला सामने आया, एसपी रविंद्र वर्मा, एएसपी बिट्ट सहगल, और एसडीओपी रोहित लखारे के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली टीम एक्टिव हुई।
“यह भी पढ़ें:”रीवा (Rewa) में RTO वसूलबाजों की बेधड़क उगाही,कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन
पैसा रीवा (Rewa) से निकाले जाने का मिला सुराग – जांच हुई तेज
पुलिस जब खाते की जांच में जुटी तो पता चला कि भेजी गई राशि रीवा के ATM से निकाली गई थी।
इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत रीवा पहुंची, जहां से तकनीकी सबूतों, बैंक डिटेल्स और CCTV के आधार पर 6 आरोपियों को पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे पंकज पटेल और दीपक पटेल को कमीशन पर बैंक खाते, ATM और SIM उपलब्ध कराते थे।
इसके बाद पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को भी रीवा से गिरफ्तार किया।
तीन टीमों ने मिलकर खोला ठगों का नेटवर्क
इस साइबर ठगी केस में पुलिस के सामने कई चुनौतियाँ आईं।
अधिकारियों के निर्देश पर तीन टीमें बनाई गईं—
पहली टीम मुंबई भेजी गई, जहां से अहम जानकारी मिली
दूसरी टीम दिल्ली गई, तकनीकी इनपुट इकट्ठा किए
तीसरी टीम रीवा में सक्रिय रही, जहां से मुख्य गिरफ्तारी हुई
आरोपियों के नेटवर्क की तलाश जारी – SP का बयान
एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि कलेक्टर के नाम पर पैसे ऐंठने वाले इस गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया है और ठगी की राशि भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी है, और मामले से जुड़े और पहलुओं की जांच जारी है।



