Bharat Jodo Nyay Yatraa:कोरबा पहुंचने के दूसरे दिन Rahul Gandhi की तस्वीर को दूध दही से नहलाया!

लोगो मे चहेते नेता या अभिनेताओं के लिए कई तरह की दिवानगी आपने देखी होंगी, किसी का आइडियल कोई नेता होता है किसी का अभिनेता होता है जिनके लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है।ऐसा ही कुछ राहुल गांधी के लिए देखा गया। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोग राहुल गांधी की पोस्टर पर दूध से अभिषेक करते देखे गए

Bharat Jodo Nyay Yatraa:राहुल गांधी(Rahul Gandhi)की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 28वां दिन है और इस समय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पहुंची हुई है। यात्रा ने ओडिशा से रायगढ़ में प्रवेश किया है जहां राहुल गांधी का आज दूसरा दिन है।राहुल गांधी को लेकर हर राज्य में लोगों का जबर्दस्त क्रेज नजर आ रहा है।ऐसे में यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राहुल गाँधी के पोस्टर को लोग दुध से नहला रहे हैं।

दरअसल, लोगो मे चहेते नेता या अभिनेताओं के लिए कई तरह की दिवानगी आपने देखी होंगी, किसी का आइडियल कोई नेता होता है किसी का अभिनेता होता है जिनके लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है।ऐसा ही कुछ राहुल गांधी के लिए देखा गया। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोग राहुल गांधी की पोस्टर पर दूध से अभिषेक करते देखे गए,सिर्फ राहुल गांधी ही नही ब्लकि सोनिया गांधी के पोस्टर को भी दूध से नहलाया गया। राहुल गांधी के दूध अभिषेक वाला यह वीडियो भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दरमियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मालूम हो कि मणिपुर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button