Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement: क्या सच में ‘राव साहब’ ने थाम लिया जिया का हाथ? जानें वायरल रिंग वाली फोटो का पूरा सच!

क्या एल्विश यादव और जिया शंकर ने वाकई सगाई कर ली है? इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रिंग वाली फोटो के पीछे का असली सच क्या है, यहाँ जानें पूरी डिटेल्स।

Elvish Yadav Jiya Shankar Engagement Truth: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। लेकिन जब बात ‘सिस्टम’ यानी एल्विश यादव (Elvish Yadav) की हो, तो खबरों का बाजार गर्म होना लाजमी है। हाल ही में इंटरनेट पर एक तस्वीर ने तहलका मचा दिया है, जिसमें एल्विश यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। जिया की उंगली में चमकती अंगूठी ने फैन्स के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या इन दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है? आइए जानते हैं वायरल हो रही इस फोटो और ‘इंगेजमेंट’ के दावों के पीछे की असली कहानी।

वैलेंटाइन वीक से पहले एल्विश का बड़ा सरप्राइज, वायरल हुई ‘रिंग’ वाली फोटो

5 फरवरी की सुबह फैन्स के लिए किसी बड़े धमाके से कम नहीं थी। एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रोमांटिक स्टोरी शेयर की, जिसने मिनटों में इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। इस फोटो में एल्विश और जिया शंकर एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा जिया की फिंगर में मौजूद डायमंड रिंग और एल्विश के प्यार भरे कैप्शन ने। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह फोटो आई, फैन्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या जिया शंकर अब यादव खानदान की बहू बनने वाली हैं? ‘AbhiYa’ (अभिषेक और जिया) के फैन्स से लेकर ‘Elvish Army’ तक, हर कोई हैरान था कि आखिर इतनी जल्दी यह रिश्ता सगाई तक कैसे पहुँच गया।

Elvish Yadav Jiya Shankar Engagement Truth
Elvish Yadav Jiya Shankar Engagement Truth

क्या सच में हो गई सगाई? या है कोई बड़ा ‘धोखा’?

अगर आप भी इस खबर को सुनकर हैरान हैं और एल्विश-जिया की जोड़ी को बधाई देने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए। रिपोर्ट्स की मानें तो इस वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई सगाई नहीं, बल्कि कुछ और ही है। पिंकविला और इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, Elvish Yadav Jiya Shankar Engagement की खबरें सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट या शो का हिस्सा हो सकती हैं। दरअसल, ये दोनों सितारे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘इंगेज रोका या धोखा सीजन 2’ (Engage Roka ya Dhoka Season 2) की शूटिंग कर रहे हैं। इस शो के पहले सीजन को मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल और उर्फी जावेद ने होस्ट किया था। अब दूसरे सीजन के लिए मेकर्स ने एल्विश और जिया की फ्रेश जोड़ी को बतौर ‘फेस ऑफ द शो’ चुना है। यानी जो अंगूठी जिया के हाथ में दिख रही है, वह असल जिंदगी की सगाई नहीं बल्कि शो के प्रमोशन का एक हिस्सा मात्र है।

इसे भी पढें: खौफनाक या फर्जी? दिल्ली में 807 किडनैपिंग की खबर का ‘मर्दानी 3’ से क्या है कनेक्शन, जानें पूरा सच!

पब्लिसिटी का नया ट्रेंड: रुबीना दिलैक की तरह क्या एल्विश ने भी खेला दांव?

आजकल मनोरंजन जगत में अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने का यह एक नया तरीका बन गया है। कुछ समय पहले रुबीना दिलैक ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं, जो बाद में उनके एक शो का प्रमोशन निकला। ठीक उसी तरह, एल्विश और जिया की यह फोटो भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए बज क्रिएट करने का एक जरिया मानी जा रही है।जिया शंकर का नाम इससे पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के रनर-अप अभिषेक मल्हान (Fukra Insaan) के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि, जिया ने हमेशा उन खबरों को अफवाह ही बताया है। अब एल्विश के साथ उनकी यह नजदीकी प्रोफेशनल है या पर्सनल, इसका खुलासा तो खुद ये दोनों सितारे ही आने वाले दिनों में करेंगे। लेकिन फिलहाल के लिए, ‘एलविश आर्मी’ को यह जान लेना चाहिए कि उनके चहेते स्टार अभी भी ‘सिंगल’ ही हैं और यह सब बस एक शो के ‘सिस्टम’ का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button