Rewa से बसपा नेता Pankaj singh को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

रीवा के सेमरिया विधान सभा से 3 बार से बसपा प्रत्याशी रहे पंकज सिंह (Pankaj singh) को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकी बसपा नेता पंकज सिंह पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगा, और पंकज सिंह के खिलाफ F.I.R दर्ज हुई है और पुलिस द्वारा कार्यवाही भी शुरू कर दी गई अब यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है, हलांकि बसपा नेता पंकज सिंह ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी जिसे जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है.
महिला ने मीडिया से बताते हुए बसपा नेता पर गंभीर आरोप लगाया, वहीं इस पूरे मामले को बढ़ता देख सेमरिया विधान सभा से बसपा प्रत्याशी ने भी अपने बचाव में कार्ट का दरवाजा खटखटाया था और नेता द्वारा अग्रिम जमानत का आवेदन भी जमा किया गया था लेकिन कोर्ट अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज करते हुए पंकज सिंह को बड़ा झटका दिया है इससे साफ जाहिर होता है कि पंकज सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है.
वहीं इस पूरे मामले में एक और नया मोड़ आ गया है जिसमे पंकज सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला अब पुलिस अधीक्षक के पास जा पहुंचीं है, और पुलिस अधीक्षक से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रही है जिसमे महिला द्वारा सीधे तौर पर यह कहा गया है कि, बासपा नेता और उनके आदमियों द्वारा लगातार उसे मारने की धमकी दी जा रही है यहां तक कि, उसका बाहर निकलना तक मुश्किल है, आपको बता दे की आरोप लगाने वाली महिला कोई और नही बल्कि रीवा के सेमारिया से ही बासपा कार्यकर्ता है, जो वर्ष 2018में बसपा नेता पंकज सिंह से पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान मिलने का दावा कर रही है और आरोप लगा रही है कि तब से बासपा नेता उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहे हैं



