HSSC Group C Exam: HSSC के चैयरमेन का बड़ा ऐलान, शॉर्ट लिस्ट किए आवेदकों के नाम होंगे सार्वजनिक

शॉर्ट लिस्ट किए उम्मीदवारों के नाम आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाएंगे। अगर किसी आवेदक ने आवश्यक योग्यता के साथ आवेदन किया होगा मगर उसका नाम शॉर्ट लिस्ट में नहीं होगा तो ऐसे उम्मीदवार अपने आवेदन और आवश्यक योग्यता के साथ आयोग में पहुंचकर दिखा सकता है।
आयोग उसकी वेरिफिकेशन के बाद योग्य पाए जाने पर लिखित परीक्षा के लिए अनुमति देगा। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी आवेदक को कोई मौका नहीं मिलेगा जिसने आवेदन के समय उस आवश्यक योग्यता को नहीं भरा है।
वहीं आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग ने पीजीटी संस्कृत (शेष हरियाणा कैडर) के विज्ञापन संख्या 04/2015, कैटेगरी नंबर 16 के तहत पदों के लिए 55 उम्मीदवारों को 02 जनवरी, 2024 को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया कि एसएलपी में पारित आदेश के अनुसार इन उम्मीदवारों को बुलाया गया है।



