HSSC Bharti: हरियाणा में फार्मासिस्ट बनने का सपना संजोए युवाओं को बड़ा झटका, HSSC ने लिया ये फैसला

हालांकि, भर्ती वापस लेने से 1500 के करीब अभ्यर्थियों में नाराजगी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से भर्ती मिली थी, लेकिन इसे भी वापस ले लिया गया। अभ्यर्थियों ने मांग की कि नियमों को संशोधित करते भर्ती को पूरा किया जाए। ग्रुप सी की भर्ती के तहत आयोग ने फार्मासिस्ट के 256 पदों पर आवेदन मांगे थे। इनमें से बी फार्मा के 241 और डी फार्मा के 15 पद विज्ञापित किए गए थे।
आयोग ने सीईटी पास अभ्यर्थियों से 5 मई तक आवेदन मांगे थे। हालांकि, उस समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा बी फार्मेसी के लिए भेजे नियमों में बी फार्मेसी डिग्री के बाद 6 माह के प्रशिक्षण की शर्त लगाई गई थी। इसको लेकर अभ्यर्थियों को आवेदन करने में दिक्कत आ रही थी। बाद में आयोग और विभाग के संज्ञान में यह मामला आया तो इस शर्त को हटाने की बात कही गई थी और साफ्टवेयर में इस शर्त को हटाया गया था। क्योंकि पदों को इस समय हरियाणा में बी फार्मेसी के लिए 6 माह प्रशिक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है, डी फार्मेसी के लिए जरूर 500 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य है।
विभाग ने गलती को देखते हुए दोबारा से नियमों को संशोधित करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक यह नियम संशोधित नहीं हो सके हैं। अब आयोग इन पदों को ही वापस ले लिया है। इसके अलावा, ग्रुप सी की ही पांच और श्रेणियों में विभाग ने पदों को कम या ज्यादा किया है। क्लर्क भर्ती में 150 से अधिक पदों की बढ़ाया गया है



