धर्म

Aaj Ka Love Rashifal 29 October 2023: आज का लव राशिफल, जानें मेष से लेकर मीन राशियों का हाल

Aaj Ka Love Rashifal 29 October 2023: आज का लव राशिफल, जानें मेष से लेकर मीन राशियों का हाल

मेष 

आज का दिन पार्टनर के साथ अच्छा गुजरने वाला है। यदि अभी तक अपने मन की बात नहीं कही है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने पार्टनर से मन की बात बोल सकते हैं। आपका पार्टनर आप के प्रस्ताव को एक्सेप्ट करेगा।

वृषभ

पार्टनर के साथ कोई भी प्राइवेट बात शेयर न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपका साथी आप से संबंध खराब कर सकता है। अच्छा होगा कि कोई भी बात सोच-विचार कर करें।

मिथुन 

आज आप और आपका पार्टनर दोनों स्वास्थ्य के चलते परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इससे बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ऑफ रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं और उनका ख्याल रखें।

कर्क 

आज पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आज आपका दिन भाग दौड़ में निकलेगा। अपने साथी को लेकर आप परेशान और चिंतित रह सकते हैं। अपने साथी के लिए समय निकालें और उन्हें खुश रखने का प्रयास करें।

सिंह 

आज पार्टनर के बारे में आपको कोई जानकारी मिल सकती है, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं। पार्टनर धोखे में रख सकता है। अच्छा होगा कि संबंध के लिए बातचीत करें।

कन्या 

आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपकी बातों को नजरअंदाज करेगा, जिस कारण आप झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है। अच्छा होगा कि रिलेशन को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें।

तुला

आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा कि आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें व उनकी बातों को महत्व दें। पुरानी बातों को याद कर उनका दिल बहलाएं।

वृश्चिक

आज आपके पार्टनर का मिजाज आपके विपरित दिखाई पड़ेगा। उनके मन में चल रही कुछ बातों को आप समझने का प्रयास करें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपका पार्टनर किसी दूसरे के संपर्क में आ सकता है।

धनु

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में दुविधा चल रही है। वह आज आपसे शेयर कर सकती हैं, जिससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज लेना पड़ सकता है।

मकर
आज आपका पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है। ऐसा हो सकता है कि कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच मतभेद डालने का प्रयास कर रहा है, जिस कारण आपका साथी आपसे दूर जाने की सोच सकता है। अच्छा होगा कि बैठकर बातचीत करें और रिलेशन को बचाने का प्रयास करें।

कुंभ 

आज आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने को तैयार हो सकता है। आज का दिन अनुकूल है। अपने साथी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। आपका साथी भी आपके प्यार को एक्सेप्ट करेगा और वह आपका जीवन साथी बनने के लिए तैयार हो सकता है।

मीन

आज आप अपने साथी के साथ फुल एंजॉय करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका साथी आपके साथ अच्छा समय व्यतीत करेगा। आज मौसम के हिसाब से आप अपने साथी के साथ प्रेम प्रसंग में लिप्त रहेंगे।

Related Articles

Back to top button