भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूबा है तमिलनाडु, सिर्फ तीन दिनों में 14447 मेट्रिक टन मलबा हुआ साफ
बुधवार को सबसे अधिक कचरा साफ किया गया जिसमें से जोन 4 में सबसे ज्यादा कचरा इकट्ठा हुआ था।

Tamil Nadu:- पिछले तीन दिनों से तमिलनाडु भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूब चुका है। बाढ़ के कारण चेन्नई पूरी तरह से जलबद्ध हो चुका है, इसी जल भराव से जमा हुए मलबे और कचरे को साफ करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी एकबद्ध होकर शहर भर में काम कर रहे हैं। सोमवार से शुरू हुआ उनका अभियान बुधवार तक जारी रहा जिसमें 14447 मेट्रिक टन कचरा इकट्ठा हुआ।
बुधवार को सबसे अधिक कचरा साफ किया गया जिसमें से जोन 4 में सबसे ज्यादा कचरा इकट्ठा हुआ था। आपको बता दें कि एकत्र किए गए कचरे में बिस्तर, गद्दे, सोफा, बगीचे का कचरा और मिश्रित कचरा शामिल था। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रियायत करता अब शहर सुमित के कर्मचारी जो जोन 9 से 15 में काम करते हैं उन्होंने चेन्नई की सड़कों से 600 टन से अधिक कचरे को साफ करने के लिए लगभग 2600 बैटरी वाहन तैनात किए थे। इसके अतिरिक्त संसाधनों को तैनात किया गया जिसमें 50 दो टन टायर लॉरी और 11 टन ट्रक शामिल थे जिनके द्वारा शहर भर में 1050 से अधिक कूड़े दानों को साफ किया।
इसके अलावा उत्तरी चेन्नई में जिनके घर बाढ़ में डूब गए थे उनमें से कई श्रमिक सफाई कार्य में सहायता करने के लिए दक्षिणी क्षेत्र में भी गए। आपको बता दे की 60 से अधिक बैटरी चालित वाहनों और 50 सफाई कर्मियों ने कचरा साफ करने के लिए घंटों काम किया, तब जाकर उनकी समस्याओं का हल निकला। नगर निगम और चेन्नई के लोगों ने मिलकर जम रहे मलबे की समस्या से खुद को बचाया।


