भाजपा नेता अरुण तिवारी ने 240 सदस्यों के साथ Congress में हुए शामिल

मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) में भले ही चुनाव ना हो लेकिन चुनावी माहौल की सरगर्मी अभी भी बनी हुई है, जहां नेताओं के बीच वार पलटवार का दौर बना ही रहता है, चुनाव ही वह समय होता जब एक दल का नेता दुसरे दल में सम्मिलित होते है लेकिन इन दिनो रीवा में एक अलग ही सरगर्मी देखी जा रही है, दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकी रीवा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि रीवा जिले से भाजपा नेता अरुण तिवारी”मुन्नू” ने अपने 240 साथियों के कांग्रेस का हाथ थामा है, कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद अरुण तिवारी मुन्नू ने भाजपा पर कई आरोप लगाया है

अरुण तिवारी मुन्नू का बयान दिया कि वह भाजपा पार्टी के साथ  2005से जुड़े हुए है और काम कर रहे थे, लेकिन वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद पद के लिए उप चुनाव  में भाजपा की वादाखिलाफी  नीति के कारण उनको टिकट नही दी गई  जिससे आहत होकर उन्होने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, और फ़िर वह निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा, फिर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का मन बनाया और कांग्रेस में शामिल हो गए दरअसल अरुण तिवारी मुन्नू उस वक्त कांग्रेस में शामिल हुए जब रीवा में किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही थी और इस यात्रा में शामिल होने पूर्व मंत्री कमलेश्वर सिंह के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, इस अवसर पर अरुण तिवारी मुन्नू ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी अरुण तिवारी का गर्म जोशी के साथ स्वागत करते नजर आए

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी इस समय Nation Tv में चीफ एडिटर के पद पर पदस्थ हैं,ये 2018 से मीडिया की इस लाइन में जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button